3 years ago
नई दिल्ली:
बुधवार को संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा (Lok Sabha) में पारित हो गया. इस बिल के समर्थन में 454 और खिलाफ में 2 मत डाले गए. 7 घंटे से अधिक समय तक चले बहस के बाद मतदान की गई. बहस में सोनिया गांधी से लेकर अमित शाह तक ने सदन में अपनी बात रखी. हालांकि अधिकतर राजनीतिक दलों की तरफ से इसके समर्थन की घोषणा की गई थी. कुछ राजनीतिक दलो ंको इसक प्रावधान को लेकर कुछ सवाल थे.राजद और समाजवादी पार्टी की मांग थी कि इसमें ओबीसी समुदाय के लिए भी अलग से आरक्षण का प्रावधान हो.