राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग के अनुसार 16 मार्च को इन सभी सीटों के लिए वोटिंग होगी. इनमें महाराष्ट्र की 7, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5–5 सीटें शामिल हैं. तमिलनाडु में 6 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, जो मुकाबले को और दिलचस्प बनाता है. ऐसे में कई राज्यों के राजनीतिक समीकरण इस मतदान के साथ बदल सकते हैं.
इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 जारी है. 20 फरवरी तक चलने वाली इस समिट के साथ ही भव्य AI एक्सपो भी आयोजित हो रहा है. दुनिया भर से 65 देशों की भागीदारी और 600+ स्टार्टअप्स की मौजूदगी ने इस इवेंट को टेक सेक्टर का बड़ा ग्लोबल प्लेटफॉर्म बना दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन किया. उनके संबोधन के बाद आज समिट के दूसरे दिन कई अहम घोषणाओं और नई AI इनिशिएटिव्स की उम्मीद है. टेक इंडस्ट्री की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार AI पॉलिसी, डेटा गवर्नेंस और स्टार्टअप सपोर्ट को लेकर क्या नए कदम पेश करती है.
उधर दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव के संकेत हैं. फरवरी में असामान्य गर्मी झेल रहे लोगों के लिए आज की हल्की बारिश राहत की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.
Live Updates:
AI नौकरियां खत्म नहीं कर रहा: Chris Lehane
#NDTVIndAISummit | 'AI नौकरियां खत्म नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें कई गुना बढ़ाने वाले मल्टीप्लायर के रूप में काम कर रहा है'- Chris Lehane, वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल अफेयर्स, @OpenAI @SPF_India | @ShwetaRKohli | @rahulkanwal pic.twitter.com/zrh3AYy5ao
— NDTV India (@ndtvindia) February 18, 2026
यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, गठबंधन से होता है नुकसान... मायावती ने किया साफ
यूपी में होने वाले आगामी चुनावों से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार किसी भी गठबंधन में नहीं जाएगी और प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी. लखनऊ से जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि गठबंधन बसपा को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए पार्टी पूर्ण बहुमत के लक्ष्य के साथ अकेले मैदान में उतरेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर
सिद्धू मूसेवाला के घर रेकी का आरोपी बॉबी कबूतर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. स्पेशल सेल ने कुख्यात बदमाश बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बॉबी कबूतर सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी में भी शामिल था. साथ ही उसके खिलाफ मर्डर के कई मामले दर्ज हैं.
प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को इंडिया एआई समिट में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे. वे नेताओं के पूर्ण सत्र में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठकें भी होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को सीईओ से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी की शाम तक यहीं रहेंगे.
रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने संत और आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया है. अमित शाह ने कहा कि परमहंस के उच्च आदर्श और दूरदर्शी विचार हर आयु-वर्ग के लोगों के लिए सदैव प्रेरणीय रहेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान संत रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए लिखा, "अध्यात्म और सत्यनिष्ठ जीवन के माध्यम से विश्वबंधुत्व का संदेश देने वाले रामकृष्ण परमहंस जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को एक नई दिशा दी. उनके उच्च आदर्श और दूरदर्शी विचार हर आयु-वर्ग के लोगों के लिए सदैव प्रेरणीय रहेंगे."
दुनिया के कई हिस्सों में अचानक बंद हो गया YouTube, सोशल मीडिया पर शिकायतों की आयी बाढ़
दुनिया के कई हिस्सों में बुधवार को YouTube अचानक डाउन हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स ने शिकायतों की बाढ़ ला दी. #YouTubeDown ट्रेंड करने लगा और लोग तरह-तरह के अनुभव साझा करने लगे. कई देशों में यूज़र्स ने बताया कि वीडियो चल नहीं रहे, होमपेज लोड नहीं हो रहा और ऐप खुद‑ब‑खुद बंद हो जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर
सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. सोने-चांदी में निवेश करनेवालों के लिए फिलहाल अच्छा मौका है. गोल्ड और सिल्वर दोनों के भाव गिरे हैं. MCX की बात करें तो अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,800 रुपये के भाव पर आ गया है, जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.30 लाख रुपये/किलो के भाव के आसपास बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर
Rain Alert: बादल छाए, बारिश आएगी और ओले भी पड़ेंगे
Weather News: दिल्ली एनसीआर में आज बारिश के आसार हैं.फरवरी में ही तेज गर्मी झेल रहे पूरे इलाके को हल्की बरसात से राहत मिल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक रेन अलर्ट है. राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मैदानी इलाकों में दिन भर रिमझिम बारिश होने के संकेत हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में निवेश कर रही है सरकार : अधिकारी
सरकार ने एआई प्रणालियों को भारतीय डेटा पर आधारित बनाने और पूर्वाग्रह से संबंधित चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में निवेश किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि स्वायत्तता बहुत महत्वपूर्ण है. भारत को ऐसे एआई मॉडल की जरूरत है, जिनका नियंत्रण पूरी तरह भारत के पास हो और किसी अन्य देश के पास इसे रोकने या बदलने का अधिकार न हो.
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने एआई क्षेत्र में भारत की ताकत पर जताया गर्व
नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो 2026 में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने एआई क्षेत्र में भारत की ताकत पर गर्व जताया. अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के आयोजन पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं जल्द ही एक सेशन में जाऊंगी और आप सभी के साथ वापस आऊंगी. मैं एआई समिट के लिए एक भारतीय होने के नाते बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं."