जम्मू:
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग जब भी विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश देगा, उनका प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में इसे कराने के लिए तैयार है. चुनावों के बारे में गलत सूचना फैलाने को लेकर कुछ खास राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि वह सफलतापूर्वक विधानसभा चुनाव कराने के बाद ही जम्मू कश्मीर छोड़ेंगे.
सिन्हा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर से इंतजाम के बारे में जो भी जानकारी मांगी थी, वह उसे सौंप दी गई है. मैं इस मंच से बताना चाहता हूं कि जब भी आयोग हमें कहेगा, जम्मू कश्मीर प्रशासन चुनाव कराने के लिए तैयार है.''
ये भी पढ़ें-:
- राजस्थान और MP में खिलेगा 'कमल', छत्तीसगढ़ में 'हाथ' को बहुमत, तेलंगाना और मिजोरम में उलटफेर; NDTV Poll of Polls
- Madhya Pradesh Exit Polls 2023: हिन्दी बेल्ट के अहम सूबे MP में BJP को बढ़त, लेकिन कांग्रेस दे सकती है टक्कर
लेखक के बारे में
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Manoj Sinha, Jammu And Kashmir, Election Commission