भारत के पूर्व क्रिकेट वसीम जाफर ने भारत-पाक को मिलाकर टेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान किया है. वसीम जाफर ने ओपनर के तौर पर सुनील गावस्कर और सईद अनवर का चुनाव किया है. वहीं, नंबर 3 पर जाफर की पसंद राहुल द्रविड़ बने हैं. इसके अलावा नंबर 4 पर जाफर ने सचिन तेंदुलकर को चुना है. वसीम जाफर की IND-PAK ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग XI में नंबर 5 पर जावेद मियांदाद को जगह दी है. इसके अलावा विकेटकीपर के तौर पर जाफर की पसंद धोनी नहीं बल्कि ऋषभ पंत बने हैं. जिसने यकीनन फैन्स को चौंका दिया है.
कप्तान बने इमरान खान
पूर्व भारतीय दिग्गज ने IND-PAK ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग XI में इमरान खान और कपिल देव को ऑलराउंड के तौर पर चुना है. जाफर ने कप्तान के लिए इमरान खान का चयन किया है. इसके साथ-साथ बतौर तेज गेंदबाज वसीम जाफर ने वसीम अकरम को चुना है. वसीम जाफर ने IND-PAK ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग XI में दो स्पिनरों को जगह दी है. जाफर ने सकलैन मुश्ताक और अनिल कुंबले को IND-PAK ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग XI में शामिल किया है.
विराट कोहली और यूनुस खान को जगह नहीं
चौकाने वाली बात ये है कि जाफर ने अपनी इस बेस्ट IND-PAK ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग XI में न तो कोहली को चुना है और न ही यूनुस खान को जगह दी है. यूनुस खान पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. यूनुस ने पाकिस्तान के लिए 1099 रन बनाए हैं जिसमें 34 शतक और 53 अर्धशतक शामिल है.
वसीम जाफर की IND-PAK ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग XI
सुनील गावस्कर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, जावेद मियांदाद, ऋषभ पंत, इमरान खान (कप्तान), कपिल देव, वसीम अकरम, सकलैन मुश्ताक, अनिल कुंबले
यह भी पढ़ें | वैभव नंबर-1, हार्दिक और बुमराह को भी किया शामिल, अनाया बांगड़ की संयुक्त प्लेइंग XI में एक से बढ़कर एक धुरंधर
यह भी पढ़ें | डब्लूपीएल इतिहास की टॉप 5 सबसे महंगी प्लेयर, ये स्टार खिलाड़ी है नंबर 1
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं