विज्ञापन

सिया-चेतन अब भी छिपा रहे सच, अब लाई डिटेक्टर टेस्ट की तैयारी, सिया के साथ उसके घर पहुंची पुलिस

जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल को कथित तौर पर चट्टान से धक्का दिए जाने के बाद उनका मोबाइल फोन सिया गोयल के पास पहुंच गया था. बाद में उसने फोन केतन के परिवार को दिया. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि फोन उसके पास रहने के दौरान उसमें मौजूद किसी महत्वपूर्ण सबूत से छेड़छाड़ तो नहीं की गई या उसे मिटाया तो नहीं गया.

सिया-चेतन अब भी छिपा रहे सच, अब लाई डिटेक्टर टेस्ट की तैयारी, सिया के साथ उसके घर पहुंची पुलिस
केतन अग्रवाल हत्या मामले में सिया गोयल के साथ पुलिस जांच के लिए उसके घर पहुंची है.
NDTV
  • गुरुवार सुबह-सुबह पुणे पुलिस सिया को साथ लेकर उसके घर पहुंची है, जहां जांच चल रही है.
  • सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट हो सकता है.
  • सिया गोयल और चेतन चौधरी जानकारी छिपा रहे हैं, ऐसे में पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए इजाज़त मांग सकती है.
पुणे:

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में अब पुलिस लाई डिटेक्टर टेस्ट की तैयारी में जुटी है. गुरुवार सुबह-सुबह पुणे पुलिस सिया को साथ लेकर उसके घर पहुंची है, जहां जांच चल रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट हो सकता है. पुणे पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए भी कोर्ट से इजाजत मांगेगी. भारत में पॉलीग्राफ टेस्ट के नतीजे सबूत के तौर पर स्वीकार नहीं किए जाते. पॉलीग्राफ टेस्ट पुलिस के लिए जांच का एक जरिया है. लेकिन सिया गोयल और चेतन चौधरी जानकारी छिपा रहे हैं, ऐसे में पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए इजाज़त मांग सकती है.

सिया-चेतन की हिरासत कल हो रही समाप्त

मालूम हो कि केतन हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत 3 जुलाई को खत्म हो रही है. ऐसे में शुक्रवार सुबह 11 बजे दोनों आरोपियों को वडगांव कोर्ट में पेश किया जाएगा. अदालत में सिया की तरफ से एडवोकेट विपुल दुशिंग और चेतन की तरफ से एडवोकेट राम शहाणे पैरवी करेंगे. 

पुणे ग्रामीण पुलिस अदालत से आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग करेगी, जबकि आरोपियों के वकील उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करेंगे.

सिया के वकील ने भाई को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

सिया की ओर से एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने भी वकालतनामा दाखिल किया था. हालांकि, सिया के भाई साहिल ने आरोप लगाया कि श्रीवास्तव उनके वकील नहीं हैं और उन्होंने धोखे से सिया के हस्ताक्षर लिए हैं. साहिल के इस बयान के बाद, एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने उन्हें 10 करोड़ रुपये की मानहानि और नुकसान भरपाई का नोटिस भेजा है

सिया-चेतन के कपड़े, मोबाइल, गाड़ियां जब्त

इस बीच, पुणे ग्रामीण पुलिस ने जांच के दौरान सिया और चेतन के कपड़े, मोबाइल और गाड़ियां जब्त कर ली हैं. पुलिस इन सब की जांच कर रही है. इस बीच जांच में यह भी पता चला कि केतन की हत्या के बाद उनका मोबाइल कुछ समय तक उनकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा, जिसके बाद उन्होंने उसे अग्रवाल के परिवार को सौंप दिया. 

केतन की हत्या के बाद सिया के पास था उनका मोबाइल

पुलिस ने बुधवार को हत्या के कथित मामले की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी. जांचकर्ता यह पता लगाना चाहते हैं कि मोबाइल फोन गोयल के पास रहने के दौरान उसने उसमें से कोई सबूत मिटाया या नष्ट किया था या नहीं.

क्या सिया ने केतन के मोबाइल से छेड़छाड़ की जांच की

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल को कथित तौर पर चट्टान से धक्का दिए जाने के बाद उनका मोबाइल फोन गोयल के पास पहुंच गया था. अधिकारी ने कहा, “बाद में उसने फोन अग्रवाल के परिवार को सौंप दिया. हम यह जांच कर रहे हैं कि फोन उसके पास रहने के दौरान उसमें मौजूद किसी महत्वपूर्ण सबूत से छेड़छाड़ तो नहीं की गई या उसे मिटाया तो नहीं गया.”

यह भी पढ़ें - 2004 कॉल, 238 घंटे बातचीत.... केतन को धक्का देने वाली सिया और उसके बॉयफ्रेंड को लेकर खुले कई और राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketan Agarwal, Ketan Agarwal Murder Case, Ketan Agarwal Murder Case Pune, Siya Goyal And Ketan Agarwal, Siya Goyal And Chetan Chaudhary Reman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com