विज्ञापन

UP के बाहुबली नेता का करीबी, जेल से बात करता था लॉरेंस... दिल्ली पुलिस ने जिन शूटरों को पकड़ा, जानें उनकी कुंडली

रविवार को दिल्ली के रोहिणी से गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई के तीन में दो शूटर यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले है. इसमें एक का यूपी के बाहुबली नेता का करीबी बताया जा रहा है. उसके बारे में पता चला है कि लॉरेंस जेल से वीडियो कॉल पर बात करता था.

UP के बाहुबली नेता का करीबी, जेल से बात करता था लॉरेंस... दिल्ली पुलिस ने जिन शूटरों को पकड़ा, जानें उनकी कुंडली
सफेद शर्ट में लॉरेंस का शूटर अभिनव, जिसकी यूपी के नेता से करीबी बताई जा रही है.
NDTV
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों को रोहिणी से गिरफ्तार किया है.
  • गिरफ्तार शूटरों में से एक अभिनव नादिर शाह हत्याकांड में बैकअप शूटर के रूप में शामिल था.
  • अभिनव ने नादिर शाह की हत्या से पहले उनकी रेकी की थी और जेल में लॉरेंस बिश्नोई से वीडियो कॉल की थी.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जिन तीन शूटरों को गिरफ्तार है, उससे जुड़े कई चौंकाने वाले राज अब सामने आए है. रोहिणी में गिरफ्तार लॉरेंस गैंग के तीन शूटरों में एक की पहचान आजमगढ़ के अभिनव के रूप में हैं. अभिनव के बारे में पता चला है कि उसकी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने वीडियो कॉल पर बात की थी. पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अभिनव दिल्ली के नादिर शाह हत्याकांड में भी शामिल था. ग्रेटर कैलाश के जिम संचालक नादिर शाह की 12 सितंबर 2024 की रात हत्या हुई थी. नादिर का भी आपराधिक इतिहास था. नादिर की हत्या के 23 महीने बाद आज दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर पकड़े गए है. 

लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से की थी शूटर अभिनव से बात

पुलिस जांच में सामने आया कि रोहिणी में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों में से एक अभिनव नादिर शाह हत्याकांड में बैकअप शूटर के तौर पर मौके पर मौजूद था. इतना ही नहीं एक महीने पहले उसने नादिर शाह की रेकी भी की थी और उस वक्त भी उसे मारने का प्लान था. साथ ही साथ यह भी सामने आया कि लारेंस बिश्नोई ने जेल से बकायदा वीडियो कॉल पर इस शूटर से बात की थी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर.
Photo Credit: NDTV

यूपी के एक बाहुबली नेता से भी अभिनव की करीबी

यह भी जानकारी सामने आई कि उस वक्त लारेंस बिश्नोई के बेहद खास USA में मौजूद गैंगस्टर रणदीप मलिक ने भी वीडियो कॉल पर अभिनव ने बात की थी. साथ ही अभिनव की यूपी के एक बाहुबली नेता और एक कुख्यात गैंगस्टर से भी करीबी बताई जा रही है, जिसको लेकर सेंट्रल एजेसिया जांच में जुटी है.

दो शूटर आजमगढ़ के, तीसरा दिल्ली का

रविवार को दिल्ली के रोहिणी से गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई के तीन में दो शूटर यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले है. इसमें एक की पहचान अभिनव तो दूसरे की पहचान विवेक के रूप में हुई है. तीसरा शूटर दिल्ली का रहने वाला है. हाल ही में जेल से बाहर आए है, जेल जाने से पहले एक बड़ी वारदात की थी.

दिल्ली में कई जगहों की थी रेकी, 5-5 करोड़ फिरौती मांग चुके थे 

मिली जानकारी के अनुसार इन शूटरों ने दिल्ली में कई जगहों की रेकी की थी. दिल्ली में एक होटल में रुके हुए थे.कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे. पहले भी कई लोगों से 5-5 करोड़ की फिरौती मांग चुके है. तीनों शूटर लारेंस बिश्नोई, अनिल पंडित और दीपक बॉक्सर जैसे गैंगस्टरों से जुड़े हुए थे.

गिरफ्तार शूटरों के बारे में दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स की गिरफ्तारी पर रोहिणी जिले के DCP शशांक जायसवाल ने कहा, 'ये गैंगस्टर पीड़ितों को फोन करके फिरौती की मांग करते थे. जब भी मौका मिलता, वे टारगेट को डराने-धमकाने के लिए आसपास फायरिंग करवाते थे. वे पीड़ितों को धमकाने और उनसे पैसे ऐंठने के मकसद से रेकी (निगरानी) कर रहे थे और इसकी योजना बना रहे थे. 

उन्होंने आगे बताया कि हमने उनके सफल होने से पहले ही इस कोशिश को नाकाम कर दिया. इसमें शामिल गैंगस्टर्स रणदीप मलिक, हैरी बॉक्सर और अनिल पंडित थे. वे फिरौती की मांग कर रहे थे—शुरू में एक करोड़, फिर दो या पांच करोड़; रकम इसी रेंज में थी. वे दिल्ली आए थे और अलग-अलग होटलों में रुके थे.

दिल्ली पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 30 जून और 3 जुलाई को जब आज़मगढ़ से आए ये बदमाश दिल्ली में मौजूद अपने साथियों से मिले तभी उसे ट्रैक किया गया. फिर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस का इस्तेमाल किया और कुछ फोन नंबरों की पहचान की; इन नंबरों को ट्रेस करके आखिरकार हमने उनके ठिकाने का पता लगा लिया. जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके मोबाइल फोन से रेकी के चार-पांच वीडियो बरामद किए.

यह भी पढ़ें - बहादुरगढ़ एनकाउंटर में लॉरेंस गैंग के दो बदमाश ढेर, हांसी में जिम ट्रेनर को 5 सेकेंड में मारी थी 10 गोलियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawrence Bishnoi, Lawrence Bishnoi Gang, Lawrence Bishnoi Shooter, Lawrence Bishnoi Shooters Arrested, Lawrence Bishnoi Shooters Arrested In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com