लक्षद्वीप (Lakshadweep) की फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना (Aisha Sultana) को प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के खिलाफ बोलना भारी पड़ा है. आयशा सुल्ताना की टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह व अभद्र भाषा के इस्तेमाल की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आयशा ने प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल (Praful Khoda Patel) के कोविड (Covid-19) से निपटने की आलोचना की थी साथ ही उन्हें केंद्र द्वारा भेजा गया "जैव-हथियार" (Bio-Weapon) बताया था. पुलिस ने इस मामले में प्रदेश भाजपा (BJP) अध्यक्ष की शिकायत पर आयशा के खिलाफ कार्रवाई की है.
UP में उभरे असंतोष के बीच PM नरेंद्र मोदी से मिले CM योगी
इस सप्ताह की शुरुआत में आयशा सुल्ताना ने एक क्षेत्रीय चैनल पर न्यूज डिबेट के दौरान प्रफुल्ल पटेल व केंद्र सरकार के खिलाफ टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, "लक्षद्वीप में कोविड-19 के शून्य मामले थे. अब यह बढ़कर रोजाना 100 मामलों पर आ गया है. मैं यह स्पष्ट रूप से कह सकती हूं कि केंद्र सरकार ने जैव हथियार तैनात किया है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस टिप्पणी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर विरोध किया था. भाजपा के लक्षद्वीप प्रमुख सी अब्दुल खादर हाजी ने पुलिस से शिकायत की कि उन पर "राष्ट्र-विरोधी" टिप्पणी "केंद्र सरकार की देशभक्ति की छवि को धूमिल करने" का आरोप लगाया गया है. आयशा सुल्ताना प्रशासक के विवादास्पद फैसलों की पहले से ही कड़ी आलोचना करती रही हैं.
लालू ने दिल्ली में मनाया जन्मदिन, बेटी मीसा ने लिखा, "पापा ही जहां हैं..." नीतीश ने भी दी बधाई
फिल्म निर्माता ने फेसबुक पर अपनी टिप्पणियों के बचाव में कहा, "उन्होंने मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है, लेकिन मैं दोहराना चाहती हूं कि सच्चाई की जीत होगी. मामला लक्षद्वीप के एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दर्ज किया गया था. मैं उस भूमि के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगी जहां मैं पैदा हुई. हम किसी से नहीं डरते. मेरी आवाज अब तेज होने वाली है."
बता दें कि प्रफुल खोड़ा पटेल को दिसंबर में लक्षद्वीप प्रशासक नियुक्त किया गया था. पटेल को उनके कई फैसलों के चलते विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं