विज्ञापन

कौन हैं उत्तराखंड के दीपक, जिन्हें राहुल गांधी ने कहा 'भारत का हीरो', बजरंग दल वाले क्यों दे रहे धमकी?

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम कारोबारी से दुकान का नाम बदलने की मांग को लेकर बड़ा बवाल मचा है. दुकान का नाम बदलने के बहस के दौरान वहां मौजूद दीपक नामक युवक ने जो कुछ किया, उससे वो सोशल मीडिया पर वायरल है. कांग्रेस नेता उसे भारत का हीरो बता रहे हैं.

कौन हैं उत्तराखंड के दीपक, जिन्हें राहुल गांधी ने कहा 'भारत का हीरो', बजरंग दल वाले क्यों दे रहे धमकी?
कोटद्वार के दीपक, जिन्हें राहुल गांधी ने बताया भारत का हीरो.
  • उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम व्यापारी की दुकान के नाम में 'बाबा' शब्द को लेकर बवाल मचा है.
  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकान का नाम बदलने की मांग की और स्थानीय धार्मिक भावना का हवाला दिया है.
  • दुकान संचालक मोहम्मद दीपक ने विरोध करने वालों से बहस की, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोटद्वार/नई दिल्ली:

तू कौन हैं? मैं मोहम्मद दीपक हूं. तू अपना नाम चेंज करेगा क्या? तू कहेगा कि कोटद्वार छोड़ दें... सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के कोटद्वार का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता 'बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर' नामक दुकान की नाम बदलने का दवाब बनाते नजर आ रहे हैं. यह दुकान एक मुस्लिम कारोबारी का है. जो बीते 30 साल से इसी नाम से कोटद्वार में दुकान चला रहे हैं. लेकिन बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता दुकान के नाम में लिखे 'बाबा'शब्द पर आपत्ति जता रहे हैं. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि या तो आप बाबा (हिंदू) बन जाओ या फिर अपने दुकान का नाम बदल लो. लेकिन इसी समय दीपक नामक एक युवक की एंट्री होती है. दीपक दुकान के नाम का विरोध कर रहे युवकों से भिड़ता है. उसे समझाता है. लेकिन अब दीपक को बजरंग दल के कार्यकर्ता धमकी दे रहे हैं. 

दुकान पर दीपक की हुई बहस का ये वीडियो देखिए

राहुल गांधी ने दीपक को बताया भारत का हीरो

कोटद्वार के इस युवक दीपक को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत की हीरो बताया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में दीपक की तस्वीर लगाते हुए लिखा- उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं. दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं. उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं.

दीपक आप मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीकः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे लिखा- वे नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है. संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें. उत्तराखंड की BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं.

राहुल गांधी का एक्स पोस्ट.

राहुल गांधी का एक्स पोस्ट.

तुम बब्बर शेर हो, डरो मत भाईः राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा- नफ़रत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता. शांति के बिना विकास सिर्फ़ एक जुमला है. हमें और दीपकों की ज़रूरत है - जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताक़त से संविधान के साथ खड़े रहें. हम तुम्हारे साथ हैं भाई. डरो मत. तुम बब्बर शेर हो. राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी दीपक की तारीफ की है. सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दीपक से फोन पर बात कर उनका हौंसला बढ़ाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

कौन हैं दीपक, वायरल होने पर क्यों बढ़ी मुसीबत

दीपक का पूरा नाम दीपक अक्की कुमार है. वो कोटद्वार के रहने वाले हैं. उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. उनके फेसबुक अकाउंट पर जिम से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो हैं. बजरंग दल कार्यकर्ताओं से बहस के बाद दीपक ने कहा कि मुझे धमकी मिल रही है. रोज कुछ लोग विरोध-प्रदर्शन करने आते हैं, नारेबाजी करते हैं. मेरे घरवालों को गाली देते हैं. दीपक ने यह भी कहा कि बाहर से आकर प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस कुछ एक्शन नहीं ले रही है. 

कोटद्वार के एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ बवाल

दरअसल यह पूरा मामला उत्तराखंड के कोटद्वार में एक कपड़े की दुकान के नाम पर शुरू हुए बवाल से जुड़ा है. बजरंग दल और एक विशेष समुदाय से जुड़े व्यापारी के बीच हुई बहस ने अब बड़े विवाद का रूप ले लिया है. आज इसी मामले को लेकर देहरादून जिले से बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे. इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवा दुकान संचालक से दुकान का नाम बदलने की मांग की है और अपना विरोध जताया है. प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान भारी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. 

कोटद्वार के पटेल मार्ग पर बाबा कलेक्शन नाम की दुकान

यह मामला 26 जनवरी का है, जब कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित 'बाबा कलेक्शन' नाम की कपड़ों की दुकान पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 'बाबा' नाम स्थानीय धार्मिक आस्था से जुड़ा है और यह सिद्धबली बाबा के नाम से मेल खाता है.बता दें कि पौड़ी जिले के कोटद्वार में स्थित प्रसिद्ध सिद्धबली धाम है. धाम की बेहद मान्‍यता है और लोग दूर-दूर से यहां पर आते हैं.

यह भी पढ़ें - कोटद्वार में दुकान के नाम पर नहीं थम रहा बवाल, देहरादून से आए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com