विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2024

कोलकाता रेप मामला: दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर CM ममता बनर्जी निकालेंगी मार्च

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को एक महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस अपराध के लिए एक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता रेप मामला: दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर CM ममता बनर्जी निकालेंगी मार्च
अब तक इस मामले के संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.
कोलकाता:
  1. पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. देशव्यापी आक्रोश के बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग को लेकर आज शाम एक मार्च की घोषणा की है.
  2. ममता बनर्जी ने मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को दोषियों के लिए फांसी की सजा सुनिश्चित करने के लिए रविवार तक का अल्टीमेटम दिया है.
  3. देशभर के डॉक्टर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर केरल के रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर हैं.
  4. दूसरी ओर आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तोड़फोड़ करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि वो तोड़फोड़ में शामिल अन्य लोगों को पकड़वाने में मदद करें. दरअसल घटना के विरोध में आधी रात को तोड़फोड़ की गई थी.
  5. घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा ने भी राज्य के सभी जिलों में आज शाम कैंडल मार्च निकालने का फैसला क‍िया है.
  6. 12 घंटे की हड़ताल के तहत ‘सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया-कम्युनिस्ट' (एसयूसीआई-सी) ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में आज सड़कें बाधित कीं और रैलियां निकालीं.
  7. हाथों में झंडे और पोस्टर थामे एसयूसीआई (सी) कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ‘‘विफलता'' के लिए राज्य सरकार की आलोचना की. एसयूसीआई (सी) के एक नेता ने कहा, ‘‘आरजी कर अस्पताल में हुई तोड़फोड़ ने साबित कर दिया कि राज्य सरकार ने महिला चिकित्सक की हत्या से अभी तक कोई सबक नहीं लिया है.''
  8. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला डॉक्टर के घर का दौरा किया था और परिवारवालों से बातचीत की. सीबीआई की एक टीम ने कल दिन में अस्पताल का भी दौरा किया था और उस रात वहां मौजूद इंटर्न डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों से बात की थी.
  9. विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे. इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सकीय कामकाज जारी रहेगा.
  10. संजय रॉय पर आरोप है कि उसने दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या कर दी. उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी संजय ने तीन शादी की थी. उसकी दो पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जबकि एक का कैंसर की बीमारी की वजह से निधन हो गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Doctor Rape Case, Kolkata Doctor Rape, Kolkata Doctor Rape And Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com