Kisan Rally Violence: गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) के दौरान हिंसा से जुड़े मामले में किसान नेता वीएम सिंह (VM singh)ने कहा, जो भी हुआ, शर्मनाक हुआ. NDTV से बातचीत में अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा, '26 तारीख को मुद्दा बदलने की बात की तो होड़ लग गई कि दिल्ली पहले कौन पहुंचेगा.' दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर वीएम सिंह ने कहा, 'जो भी हुआ शर्मनाक हुआ. मुझे लगा कि ये सही तरीके से काम नहीं हुआ. उसी का फ़ायदा सरकार को मिला. माहौल ऐसा बना कि आंदोलन अपने मुद्दे से भटक गया.'
योगेंद्र यादव बोले, 'सरकार यदि बातचीत ईमानदारी से करती तो यह नौबत नहीं आती'
उन्होंने कहा, 'मीटिंग में रूट तय हुआ था. हम राकेश टिकैत से मिले थे. मैंने कहा था कि कोई गलती न हो लेकिन बाद में पता चला कि रूट बदल दिया गया. मैंने तो परसों रात को ही ऐलान कर दिया था कि हम अलग होंगे. हम तो किसान आंदोलन में कितनी बार जेल गए हैं. हमने राकेश टिकैत को सपोर्ट किया था. ये आंदोलन रहेगा लेकिन इसका स्वरूप बदलेगा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कृषि कानून: प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हटाने की कोशिश की, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर तनाव
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के वीएम सिंह ने कहा कि जब तक किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की गारंटीनहीं मिलती है, तीन बिल खत्म होने की बात थी लेकिन मुद्दा भटक गया. हम जब हटे तो लोग हटने लगे. वहां आज 500 लोग भी नहीं थे. हालांकि यह मुद्दा जीवित रहेगा. आंदोलन का स्वरूप बदलेंगे. हमें एमएसपी की गारंटी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं