मध्य प्रदेश पुलिस ने खरगोन हिंसा के फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है. पुलिस की ओर से इन आरोपियों पर 10 हजार रुपये की इनाम राशि रखी गई है. शहर में हुए उपद्रव के बाद कई लोगों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसके बाद से पुलिस तेजी से इस हिंसा में शामिल लोगों को पकड़ने में लगी हुई है. लेकिन कई आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है. ऐसे में पुलिस ने अब इनपर इनाम की घोषणा की है. खरगोन पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने इनाम की घोषणा की है.
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस का सहयोग या उसकी पुख्ता जानकारी देने वालो के लिए इनामी राशि की घोषणा की है. एसपी श्री काशवानी द्वारा जारी इनामी उद्घोषणा के अनुसार 106 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये रखे गए हैं. इसमें दो फरारी अज्ञात है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राहत राशि का भी किया है ऐलान
मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को खरगोन हिंसा (Khargone violence) से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए राहत राशि के रूप में 1 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग मंत्रालय ने आदेश देते हुए कहा कि, "खरगोन नगर में हुए साम्प्रदायिक दंगो मे प्रभावित व्यक्तियों व परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते हैं."
बता दें कि रामनवमी के दिन यहां सांप्रदायिक झड़प हो गई थी. जिसमें हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए थे. जबकि एक व्यक्ति की मौत इस हिंसा में हो गई थी.
VIDEO: बुलडोजर नहीं रुका, तो कोर्ट के कागजात लेकर पहुंचीं सीपीएम नेता वृंदा करात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं