Kerala Assembly Election Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है. अब 4 मई को चुनाव के नतीजे भी जारी हो जाएंगे. वहीं इससे पहले सभी की निगाहें एग्जिट पोल्स (Kearala Exit Polls) पर टिक गई हैं. साल 2021 में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने चार दशक पुराने 'हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन' के मिथक को तोड़कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी. अब 2026 के इस महामुकाबले में सवाल यह है कि क्या LDF सत्ता की हैट्रिक लगाएगा, या कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सत्ता में वापसी करेगा? वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य में अपना वोट शेयर और सीटें बढ़ाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है. केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल से जुड़े पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.
केरल विधानसभा चुनाव-2026 के एग्जिट पोल के लाइव अपडेट्स
Kerala Exit Poll Result LIVE: केरल में जेंडर वोट शेयर

Kerala Exit Poll Result LIVE: केरल में UDF की बनती दिख रही सरकार
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF की सरकार बनती दिख रही है. एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में UDF को बहुमत मिलता दिख रहा है.
UDF: 78 से 90
LDF: 49 से 62
NDA: 0-3
अन्य: 0
Kerala Exit Poll Result LIVE: केरल में क्या हैं जाति समीकरण, एग्जिट पोल क्या कह रहे?

Kerala Exit Poll LIVE: JVC के सर्वे में भी UDF आगे
केरल विधानसभा चुनाव के लिए JVC एजेंसी के सर्वे में भी कांग्रेस नेतृत्व वाला JVC आगे दिख रहा है. खास बात यह है कि इस सर्वे में NDA को भी 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
UDF: 72-84
LDF: 52-61
NDA: 3-7
अन्य: 0
Kerala Exit Poll Results 2026 LIVE: सीएम का पसंदीदा चेहरा कौन?
एक्सेस माय इंडिया क एग्जिट पोल के सर्वे के अनुसार, सबसे ज्यादा लोगों ने मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को इस पद के लिए सबसे पंसदीदा माना. वहीं वी. डी. सतीशन को सीएम फेज के रूप में दूसरे नंबर पर रहे.
- पिनाराई विजयन: 33%
- वी. डी. सतीशन: 21%
- रमेश चेन्निथला: 8
- के. सी. वेणुगोपाल: 3
- शशि थरूर: 1
- UDF से कोई भी कैंडिडेट: 11
- के. के. शैलजा: 2
- LDF से कोई भी कैंडिडेट: 5
- राजीव चंद्रशेखर: 4
- NDA से कोई भी कैंडिडेट: 9
- अन्य / पता नहीं: 3
Kerala Exit Poll Result LIVE: एक और एग्जिट पोल में UDF दिख रही आगे
केरल विधानसभा चुनाव के लिए VoteVibe का एग्जिट पोल भी सामने आया है. इस सर्वे के अनुसार, केरल में UDF बहुमत के करीब तक पहुंच रही है.
UDF: 70 से 80
LDF: 58-68
NDA: 0-4
अन्य: 0
Kerala Exit Poll Results 2026 LIVE: केरल में UDF सबसे आगे दिख रही, पहला एग्जिट पोल सामने आया
केरल विधानसभा चुनाव के लिए पहला एग्जिट पोल सामने आ गया है. Peoples Pulse एजेंसी के सर्वे के अनुसार केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF आगे निकलती दिख रही है
- UDF: 75 से 85
- LDF: 55-65
- NDA: 0-3
- अन्य: 0
Kerala Exit Poll Result LIVE: केरल विधानसभा चुनाव-2026 के कब आएंगे नतीजे
केरल विधानसभा चुनावों 2026 के लिए वोटों की गिनती 4 मई को होगी. आज जारी किए गए एग्जिट पोल, अंतिम नतीजे घोषित होने से पहले शुरुआती संकेत के तौर पर काम करेंगे. हालांकि यह केवल अनुमान है.
Kerala Elections 2026 Exit Polls: क्या पिनाराई तीसरी बार बनेंगे सीएम?
अगर केरल में तीसरी बार LDF की सरकार बनती है, तो पिनाराई विजयन लगातार तीसरी बार सीएम बनेंगे. यह केरल की राजनीति में ऐतिहासिक होगा. केरल में पारंपरिक रूप से हर 5 साल में सरकार बदलने का रिवाज रहा है, लेकिन 2021 में विजयन ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर इस परंपरा को पहले ही तोड़ दिया है. केरल के इतिहास में आज तक कोई भी नेता लगातार तीन बार मुख्यमंत्री नहीं बना है. पिनाराई विजयन पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की. 2026 के चुनावों में भी वे एलडीएफ (LDF) के मुख्य चेहरे के रूप में मैदान में हैं.
Kerala Exit Poll LIVE: केरल चुनाव में क्या थे LDF के चुनावी मुद्दे?
LDF ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का विस्तार करने और कमजोर वर्गों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने का वादा किया है. इसके साथ ही, उन्होंने सार्वजनिक आवास योजनाओं को बड़े पैमाने पर लागू करने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों को अपग्रेड करके स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने का भी लक्ष्य रखा है. उनका अभियान शिक्षा के बुनियादी ढांचे में निवेश और कल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता पर केंद्रित रहा है.
Kerala Exit Poll Result LIVE: केरल विधानसभा चुनाव 2021 में क्या था रिजल्ट?
केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को कम से कम 71 सीटों की आवश्यकता होती है. 2021 के चुनाव में एलडीएफ (LDF) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 99 सीटें जीतीं, जबकि यूडीएफ (UDF) को 41 सीटें मिलीं और एनडीए का खाता नहीं खुल सका.
Kerala Exit Poll LIVE: शाम 6:30 बजे से जारी होंगे एग्जिट पोल
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, एग्जिट पोल के प्रकाशन पर लगा प्रतिबंध बुधवार शाम 6:30 बजे समाप्त हो जाएगा. इसके बाद CNN-News 18, CVoter, Axis My India, Ipsos, Jan Ki Baat और Today's Chanakya जैसी प्रमुख एजेंसियां अपने अनुमान जारी करेंगी.
Kerala Exit Poll Results 2026 LIVE: एजेंसियां जो एग्जिट पोल जारी करेंगी
CNN-News 18, CVoter, Axis My India, Ipsos, Jan Ki Baat और Today's Chanakya जैसी प्रमुख एजेंसियां अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी करेंगी.
Kerala Exit Poll Result LIVE: एग्जिट पोल केवल अनुमान
पूरे केरल में मतदान संपन्न हो चुका है और अब सभी का ध्यान एग्जिट पोल के अनुमानों पर केंद्रित हो गया है, जिनसे चुनावी नतीजों की पहली झलक मिलने की उम्मीद है. हालांकि, एग्जिट पोल केवल शुरुआती रुझान देते हैं और इन्हें अंतिम परिणाम नहीं माना जाना चाहिए.
Kerala Exit Poll LIVE: केरल चुनाव-2021 का कैसा रहा था एग्जिट पोल?

Kerala Exit Poll LIVE: केरल में कब हुआ सबसे ज्यादा मतदान?
पीआईबी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 1987 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 80.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि 1960 में 85.72 प्रतिशत मतदान के साथ अब तक का सर्वाधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया था.
Kerala Exit Poll Results 2026 LIVE: केरल के प्रमुख राजनीतिक गठबंधन
लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF): इसमें मुख्य रूप से CPI(M) और CPI शामिल हैं। यह वर्तमान में सत्ताधारी गठबंधन है.
- यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF): इसका नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) कर रही है और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) इसका एक मजबूत सहयोगी है.
- नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA): BJP के नेतृत्व वाला यह गठबंधन राज्य में तीसरा मजबूत विकल्प बनने की कोशिश में है, जिसमें BDJS जैसी पार्टियां शामिल हैं.
Kerala Exit Poll Result LIVE: केरल विधानसभा चुनाव 2021 में क्या रहा था रिजल्ट?
- LDF ने 99 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था.
- UDF को 41 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.
- NDA अपना खाता खोलने में विफल रही थी.
- बहुमत का जादुई आंकड़ा: 71 सीटें
Kerala Exit Poll LIVE: केरल में पिछले चुनाव से कितनी ज्यादा हुई वोटिंग?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल केरल में 2.71 करोड़ मतदाताओं में से 78.27 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो 2021 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 74.06 फीसदी मतदान से अधिक है.
Kerala Exit Poll Results 2026 LIVE: केरल में 78 फीसदी हुई वोटिंग
केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान हुआ था. केरल में कुल 78 फीसदी वोटिंग हुई, जो 2021 के चुनावों की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है.मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। हालांकि, कुछ जगहों से मामूली तकनीकी समस्याओं की शिकायतें सामने आईं.