केरल कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने दुष्कर्म पीड़िताओं के लिए अपनी एक कथित टिप्पणी से रविवार को विवाद खड़ा कर दिया. हालांकि उन्होंने अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं समेत अन्य महिला नेताओं की आलोचनाओं के बाद बिना शर्त माफी मांग ली.
विभिन्न मुद्दों पर एलडीएफ सरकार के खिलाफ एक प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रामचंद्रन ने कहा, ‘‘यह (वाम दलों का) एक वेश्या को सजा-धजाकर पर्दे के पीछे खड़ा कर देने और उसकी कहानियां सुनाने का हताशापूर्ण कदम है. यह काम नहीं करेगा.''
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
यह भी पढ़ें: PAC रैंकिंग में केरल सबसे सुशासित राज्य, लिस्ट में उत्तर प्रदेश सबसे नीचे
उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी समझ सकता है कि किसी महिला के साथ जब एक बार दुष्कर्म होता है. लेकिन अगर वह बार-बार यही बात कहे तो. आत्मसम्मान रखने वाली कोई महिला दुष्कर्म के बाद या तो खुदकुशी कर लेगी या फिर दोबारा यौन उत्पीड़न का शिकार नहीं होने की कोशिश करेगी.''
गौरतलब है कि सौर घोटाले की आरोपी सरिता नायर ने हाल ही में पुलिस से शिकायत कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ए पी अनिल कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. रामचंद्रन इस मामले को लेकर राज्य की वाम नीत एलडीएफ सरकार की आलोचना कर रहे थे.
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने रामचंद्रन के बयान को अत्यंत निंदनीय बताया, वहीं राज्य महिला आयोग ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया. रामचंद्रन ने कहा कि उनके बयानों का कुछ लोगों ने गलत मतलब निकाला. शैलजा ने कहा कि ऐसे बयानों के लिए माफी मांगना ही पर्याप्त नहीं है और वह पहले भी इस तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं.
केपीसीसी प्रमुख पर निशाना साधते हुए माकपा नेता बृंदा करात ने कहा कि यह उनका बहुत ही निंदनीय बयान है. कांग्रेस विधायक शनिमोल उस्मान ने भी रामचंद्रन के बयान की निंदा की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं