India vs Netherlands: क्रिकेट का खेल बहुत ही विचित्र है. यह एक दिन आसमान पर पहुंचाता है, तो दूसरे दिन जमीं पर! और अगर अभी भी किसी को कोई शक है, तो आप एक नजर पूर्व विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप के हाल पर डाल लें, तो इस पहलू में टीम सूर्यकुमार के मिस्टर सुनामी कहे जाने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भी अब घिर गए हैं. वर्ल्ड कप से ठीक पहले तक अभिषेक भारत में खेली गई सीरीज में न्यूजीलैंड बॉलरों की बुरी तरह सुतली खोल रहे थे. उनके बल्ले से कई तूफानी रिकॉर्ड निकले, लेकिन न जाने एकदम से किसकी नजर लगी कि वह पेट संक्रमण का शिकार हुए, तो कीवियों के खिलाफ मिली फॉर्म की लय ही उनके हाथ से निकल गई. और बुधवार को नीदरलैंड (India vs Netherlands) के खिलाफ वह अनचाहा रिकॉर्ड लेकर आया, जिससे बारे में न तो खुद उन्होंने सोचा होगा और न ही हेड कोच गौतम गंभीर सहित उनके चाहने वालों ने. और अब उन पर 'मिस्टर जीरो' बनने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है.
अनचाहे 'क्लब' में शामिल हुए अभिषेक!
नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय मूल के आर्यन दत्त ने पहले ही ओवर में अभिषेक की गिल्लियां बिखेरीं, तो उनके नाम वर्ल्ड कप में वह अनचाहा रिकॉर्ड चिपक गया, जो उन्हें हमेशा सालता रहेगा. अभिषेक विश्व कप में सबसे ज्यादा बार लगातार बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए. पहले इस क्लब में तीन ही खिलाड़ी थे, लेकिन अब अभिषेक भी भी इस क्लब में एंट्री हो गई
लगातार 0 नाम साल
3 आशीष नेहरा (भारत, 2010-2016)
3 आंद्रे प्लेचर (विंडीज, 2009)
3 रोजर मुकासा (यूजीए, 2024)
3 अभिषेक शर्मा (भारत, 2025)
टी20 विश्व कप में लगातार तीन जीरो आईं, तो जाहिर है कि कुछ न कुछ अलग से 'बोनस' खाते में जुड़ना ही था. और कुछ ऐसा ही अभिषेक के साथ हुआ है. नतीजा यह हुआ कि अभिषेक एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 'डक' बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए. चलिए यह सूची भी देख लें:
एक कैलेंडर ईयर में 0 बल्लेबाज
6 सैम अय्यूब ( पाकिस्तान, 2025)
5 चालेमबॉन्ग चैटफिसन (थाईलैंड, 2024)
5 कुशल भुर्टेल (नेपाल, 2024)
5 धर्मा केसुमा (इंडोनेशिया 2025)
5 परवेज हुसैन (बांग्लादेश, 2025)
5 अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)
टी20 विश्व कप में लगातार तीन जीरो आईं, तो जाहिर है कि कुछ न कुछ अलग से 'बोनस' खाते में जुड़ना ही था. और कुछ ऐसा ही अभिषेक के साथ हुआ है. नतीजा यह हुआ कि अभिषेक एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 'डक' बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए. चलिए यह सूची भी देख लें:
कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा '0' बल्लेबाज
6 सैम अय्यूब ( पाकिस्तान, 2025)
5 चालेमबॉन्ग चैटफिसन (थाईलैंड, 2024)
5 कुशल भुर्टेल (नेपाल, 2024)
5 धर्मा केसुमा (इंडोनेशिया 2025)
5 परवेज हुसैन (बांग्लादेश, 2025)
5 अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)
क्या 'मिस्टर जीरो' से बच पाएंगे अभिषेक?
अब अभिषेक के साथ समस्या यह है कि अब जब वह 22 फरवरी यानी रविवार को सुपर-8 राउंड के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उन पर लगातार चौथी बार जीरो पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा होगा. और यही मिस्टर 'जीरो है'! एक बार अभिषेक शून्य परआउट हुए नहीं कि वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार यानी चार लगातार बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. और खुद सोचिए कि लोग उन्हे फिर कैसे-कैसे 'तमगे' प्रदान करेंगे. और कौन जानता है कि इसका सिलसिला शुरू भी हो गया हो. अब हम तो प्रार्थना ही करेंगे कि ईश्वर उन्हें ऐसे तमाम उपनामों से बचाए!
यह भी पढ़ें: ICC टी-20 रैंकिंग में ईशान किशन का तहलका, 17 पायदान की छलांग लगाकर पहंचे इस नंबर पर, अभिषेक शर्मा टॉप पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं