- केरल धमाके: मार्टिन को जांच अधिकारियों ने तेज दिमाग वाला शख्स बताया
- डोमिनिक मार्टिन: वह खाड़ी देश में शानदार नौकरी करता था
- विस्फोटों के बाद मार्टिन ने आत्मसमर्पण कर दिया था
केरल में ईसाइयों की धार्मिक सभा में हुए विस्फोटों (Kerala Blast) की जिम्मेदारी लेने वाले डोमिनिक मार्टिन को जांच अधिकारियों ने 'बहुत ही तेज दिमाग का' व्यक्ति बताया है, जो खाड़ी देश में शानदार नौकरी करता था. विस्फोटों के बाद मार्टिन ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.आरोपी ने खाड़ी में एक अच्छी नौकरी छोड़ दी थी जिस पर कई लोगों ने सवाल उठाया था. पुलिस ने आत्मसमर्पण के उपरांत सोमवार को औपचारिक रूप से मार्टिन की गिरफ्तारी दर्ज की थी. वहीं, विशेष जांच दल (एसआईटी) मंगलवार को उसे यहां अलुवा के पास अथानी स्थित उसके आवास पर ले गया एसआईटी को इस स्थान पर विस्फोटक उपरकरणों को इकट्ठा किए जाने का संदेह था.
ये भी पढ़ें-केरल सीरियल ब्लास्ट के आरोपी ने बम बनाने में खर्च किए 3 हजार रुपए, इंटरनेट से ली ट्रेनिंग: सूत्र
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विस्फोटक बनाने के लिए खरीदा पेट्रोल
मार्टिन ने इस दौरान विस्फोटक निर्माण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया.उसने उन सामग्री के बारे में भी जानकारी दी जिन्हें विस्फोट में इस्तेमाल किया गया था. प्रार्थना सभा में हुए इन धमाकों में तीन लोगों की मृत्यु और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मार्टिन ने रविवार को आत्मसमर्पण के बाद खरीदे गए समान के बिल भी प्रस्तुत किए, इससे उसके खिलाफ मामला और मजबूत हो गया. इसमें विस्फोटक बनाने के लिए खरीदे गए पेट्रोल का बिल भी था.
‘असाधारण बुद्धि के मालिक और बहुत ही मेहनती' मार्टिन के ऐसी घटना को अंजाम देने के लिए ऊंची तनख्वाह वाली विदेशी नौकरी को छोड़ने के फैसने ने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. इलेक्ट्रोनिक्स का उसे बहुत अच्छा ज्ञान है. मार्टिन को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया. इस दौरान उसका चेहरा ढका हुआ था. पुलिस ने अदालत को बताया कि वह बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिनाख्त परेड के लिए एक आवेदन दायर करेगी और उसके बाद मार्टिन की हिरासत की मांग करेगी.
"केरल धमाकों का आरोपी बहुत ही शातिर"
अदालत ने आरोपी को कई बार कहा कि वह कानूनी सहायता ले, लेकिन उसने इससे इनकार किया और कहा कि वह अपने मामले की पैरवी खुद करेगा. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) तथा विस्फोटक कानून की धारा तीन के साथ-साथ अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये विस्फोट कोच्चि के पास कलमश्शेरी में एक ‘कन्वेंशन सेंटर' में किए गए थे, जहां रविवार को ‘यहोवा के साक्षी' समुदाय के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी. ‘यहोवा के साक्षी' एक ईसाई धार्मिक संप्रदाय है, जिसकी उत्पत्ति 19 वीं शताब्दी में अमेरिका में हुई थी.
आत्मसमर्पण करने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने विस्फोटों को अंजाम देने के कारण बताए.विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित वीडियो में व्यक्ति ने दावा किया कि उसने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि संगठन की शिक्षाएं 'देशद्रोही' थीं. मार्टिन ने दावा किया कि 'यहोवा के साक्षी' और उसकी विचारधारा देश के लिए खतरनाक थी और इसलिए राज्य में इसकी उपस्थिति समाप्त करनी होगी. उसने संगठन को अपनी शिक्षाओं को सुधारने के लिए कहा था, लेकिन वह ऐसा करने के लिए तैयार नहीं था. मार्टिन ने कहा, 'इसके अलावा मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था, इसलिए मैंने यह निर्णय लिया.'
ये भी पढ़ें-केरल सीरियल ब्लास्ट: धमाकों में अब तक 3 की मौत, CM विजयन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं