हिसार उपचुनाव के बारे में टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे कांग्रेस का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हिसार:
हिसार लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में टीम अन्ना और कांग्रेस आमने−सामने आ गई है। कांग्रेस का विरोध करने के लिए टीम अन्ना के सदस्य हिसार में हैं। शनिवार को यहां इंडिया अंगेस्ट करप्शन की सभा में टीम अन्ना को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात का विरोध कर रहे थे कि क्यों उनकी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। इस मुद्दे पर टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने सफाई देते हुए कहा कि वे कांग्रेस का नहीं भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं। साथ ही केजरीवाल ने साफ किया है कि उनके आंदोलन का आरएसएस के कोई लेना-देना नहीं है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अरविंद केजरीवाल, टीम अन्ना, कांग्रेस, हिसार उपचुनाव