आम आदमी पार्टी के हाथ से दिल्ली हज कमेटी का नियंत्रण निकल गया है. कौसर जहां दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष बन गई हैं. बीते महीने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बिना निर्वाचित सरकार से सलाह मशवरा किए दिल्ली हज कमेटी के सदस्य नियुक्त कर दिए. दिल्ली हज कमेटी अध्यक्ष के लिए आज चुनाव हुआ, जिसमें 3-2 के बहुमत से बीजेपी कार्यकर्ता कौसर जहां दिल्ली हज कमेटी के अध्यक्ष चुनी गईं.
कौसर जहां को भाजपा का समर्थन था. चुनाव में तीन ही वोट पड़े. दो सदस्यों, गौतम गंभीर, मोहम्मद साद और ख़ुद कौसर जहां ने इनके लिए वोट किया. दो सदस्यों आप विधायकों अब्दुल रहमान और हाजी यूनुस ने बायकाट किया, जबकि कांग्रेस की पार्षद सदस्य नाजिया दानिश उपलब्ध नहीं रहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कई जगह खबर देखी कि आम आदमी पार्टी को झटका, भाजपा कार्यकर्ता हज कमेटी का चुनाव जीत गई. हमने तो कभी हज कमेटी के चुनाव का भी नहीं सुना था, ये सिर्फ 6 सदस्यों के बीच चुनाव होता है. चुनी हुई सरकार सदस्यों को भेजती थी, उसमें से आपसी सहमति से अध्यक्ष चुना जाता था. लेकिन उपराज्यपाल ने बेईमानी करके खुद सदस्यों के नाम भेज दिये.
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुस्लिम विधायक नहीं था, तो आम आदमी पार्टी के विधायक अब्दुल रहमान और हाजी यूनूस का नाम भेजा. हो सकता है कि अगले चुनाव में भाजपा अपने किसी विधायक का धर्म परिवर्तन करवा दें. एक सांसद के रूप में गौतम गंभीर को भेजा, उपराज्यपाल ने बेईमानी से कांग्रेस की एक पार्षद नाजिया दानिश का नाम भेज दिया और कौसर जहां, जो इनकी तारीफ करती थीं उनका नाम और एक स्कॉलर जिसके पास डिग्री भी नहीं थी उनका नाम भेजा. उपराज्यपाल ने बेईमानी से हज कमेटी का नाम बदल दिया, जबकि उनको कोई अधिकार नहीं है, उपराज्यपाल ने दिल्ली को शर्मिंदा किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं