विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से सोना गायब होने का आरोप, प्रशासन बोला- ऐसा कुछ नहीं हुआ है

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मंदिर के शिखर से सोना गायब होने की खबर पूरी तरह है निराधार है. विज्ञप्ति में कहा गया कि इस वर्ष अप्रैल में श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य मंदिर के गर्भगृह के ऊपर वायव्य कोण पर स्थापित शिखर क्षतिग्रस्त हो गया था.

काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से सोना गायब होने का आरोप, प्रशासन बोला- ऐसा कुछ नहीं हुआ है
फाइल फोटो
NDTV

वाराणसी के वकील नित्यानंद राय ने आरोप लगाया है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से सोना गायब हुआ है और मंदिर प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है. नित्यांनद राय ने आज  बताया कि उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के ऊपर वायव्य कोण की तरफ स्वर्ण प्लेट दिखाई नहीं देने के संबंध में 23 सितंबर को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, जिलाधिकारी वाराणसी, विश्वनाथ मंदिर के सीईओ को शिकायत पत्र भेजा था. 

उनका आरोप है कि इस संबंध में मंदिर प्रशासन की ओर से आज जारी विज्ञप्ति में उनकी ओर से उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया गया.

मंदिर प्रशासन ने क्या कहा?

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मंदिर के शिखर से सोना गायब होने की खबर पूरी तरह है निराधार है. विज्ञप्ति में कहा गया कि इस वर्ष अप्रैल में श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य मंदिर के गर्भगृह के ऊपर वायव्य कोण पर स्थापित शिखर क्षतिग्रस्त हो गया था और उस शिखर को मंदिर के लॉकर में यथास्थिति सुरक्षित रखा गया है.

मंदिर न्यास की ओर से कहा गया कि इस संबंध में आईआईटी मद्रास की विशेषज्ञ टीम द्वारा धाम का निरीक्षण किया गया और प्रारंभिक रिपोर्ट जुलाई, 2026 में पेश की गई. रिपोर्ट में प्राकृतिक पत्थर एवं लकड़ी पर पर्यावरणीय प्रभावों से होने वाले क्षरण का जिक्र करते हुए इसके सरंक्षण के लिए तकनीकी जांच कराए जाने की आवश्यकता बताई है.

आईआईटी मद्रास की विशेषज्ञ टीम नवम्बर में एक बार फिर मुख्य मंदिर परिसर का दोबारा निरीक्षण करेगी. नित्यानंद राय का आरोप है कि न्यास ने मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर उन जगहों से सोना गायब होने की कोई जानकारी नहीं दी है जिनका उल्लेख राय ने अपनी शिकायत में किया था.

यह भी पढ़ें: मुस्कान-साहिल को फांसी के बाद इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुरस्कार, SSP बोले-मृत्युदंड वाला पहला केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashi Vishwanath Temple Corridor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com