- कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम धर्म को सभी धर्मों से श्रेष्ठ और मानवता से भरा बताया है
- रायरेड्डी के अनुसार कुरान केवल मुसलमानों के लिए नहीं है, बल्कि किसी भी व्यक्ति द्वारा पढ़ी जा सकती है
- उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद ने पूरी दुनिया को कुरान दी और इस्लाम को वैज्ञानिक धर्म बताया है
कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम को लेकर कहा है कि ये धर्म दूसरे सभी धर्मों से बेहतर है. इसके साथ ही मंत्री ने इस्लाम को महान और मानवीयता से भरा पूरा धर्म बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि कुरान सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं है, इसे कोई भी पढ़ सकता है. कोप्पल जिले के कुकनूर शहर में बोलते हुए रायारेड्डी ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद ने पूरी दुनिया को कुरान दी और दावा किया कि इस्लाम एक साइंटिफिक धर्म है जो लोगों को जीना सिखाता है.
रायारेड्डी ने कहा कि सरकार ने शादी महलों के लिए फंड दिया है और कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स के लिए सऊदी अरब, पाकिस्तान या दूसरे मुस्लिम देशों से कोई पैसा नहीं आता है.
'मैं धर्मों और अलग-अलग इतिहास की स्टडी करता हूं'
उन्होंने कहा, "जो लोग इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते, वे गलत अंदाजा लगाते हैं और इसके बारे में गलत राय बनाते हैं. मैं कहना चाहूंगा कि इस्लाम बाकी सभी धर्मों से बेहतर है क्योंकि इसकी शुरुआत इंसानियत से होती है. देखिए, कुरान के बारे में, मैंने अब्राहमिक धर्मों पर ज्यादा स्टडी नहीं की है और हालांकि मैं अक्सर मंदिर या मठ नहीं जाता, लेकिन मैं धर्मों और अलग-अलग इतिहास की स्टडी करता हूं. इसीलिए मैं अब्राहमिक धर्मों को तवज्जो देता हूं."
यह भी पढ़ें: चाय की तलब ने बचा ली जान, 10 मिनट दूर खड़ी थी मौत, नेपाल से लौटे रायपुर के दोस्तों की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं