- सीएम एचडी कुमारस्वामी अमेरिका से वापस लौटे
- पार्टी के विधायकों और नेताओं के साथ की बैठक
- 11 विधायकों के इस्तीफे के बाद गहरा गया है संकट
कर्नाटक की जेडीएस- कांग्रेस सरकार पर संकट के गहरे बादल छा गए हैं. कर्नाटक विधानसभा के 13 विधायक अब तक इस्तीफ़ा दे चुके हैं. जिनमें से 10 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि 3 विधायक जेडीएस के हैं. शनिवार को इस्तीफा देने वाले 11 विधायक में से 10 विधायक पिछले चौबीस घंटे से ज़्यादा वक़्त से मुंबई के होटल सोफिटेल में ठहरे हुए हैं. इन बागी विधायकों ने वापस जाने से साफ इंकार कर दिया है. होटल से बाहर निकल कर मीडिया को बागी विधायकों में से एक कांग्रेस के एस टी सोमशेखर ने कहा कि सभी 13 विधायक एकजुट हैं और वापस जाने का सवाल ही नहीं उठता. उधर होटल के बाहर कुछ स्थानीय कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया, लेकिन चाक-चौबंद सुरक्षा के चलते, ये लोग होटल तक नहीं पहुंच पाए.
कर्नाटक में जारी सियासी संकट के बीच अमेरिका से लौटे CM एचडी कुमारस्वामी
इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी अमेरिका से वापस लौट आए हैं. उन्होंने एक 5 स्टार होटल में विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री के पिता एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस के सिद्धरमैय्या, दिल्ली से आए कर्नाटक के प्रभारी के सी वेणुगोपाल और जेडीएस के नेता और सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल है. उधर, कर्नाटक कांग्रेस ने पार्टी के नौ बागी विधायकों के शनिवार के इस्तीफे के बाद इस संकट से निपटने के लिए नौ जुलाई को अपने सभी 78 विधायकों की बैठक बुलाई है. इससे पहले कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह (विजयनगर) ने एक जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, जिसे मिलाकर बागी विधायकों की संख्या 10 हो गई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कर्नाटक में क्या BJP बनाने जा रही है सरकार, पढ़ें- पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने क्या कहा
कांग्रेस प्रवक्ता रवि गौड़ा ने कहा, "कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता सिद्धारमैया ने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वे मंगलवार (नौ जुलाई) को सुबह 9.30 बजे विधानसभा भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी मुद्दों पर चर्चा करें, जिसमें शनिवार को इस्तीफा देने वालों की चिंताएं भी शामिल हैं." सीएलपी बैठक आयोजित करने का निर्णय पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं की बैठक में लिया गया, जिसमें सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री जी. परमेस्वरा, पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ईशर कंद्रे और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल शामिल रहे. गौड़ा ने कहा, "पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ पार्टी नेता भी बैठक में भाग लेंगे."
(इनपुट-IANS)
VIDEO - कर्नाटक विधानसभा का गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं