विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

क्या पक रही है खिचड़ी : कमल हासन से मिले अरविंद केजरीवाल, दोनों ने की एक-दूसरे की तारीफ

कमल हासन ने कहा कि दिल्ली के सीएम आज मुझसे मिलने आए, मेरे लिए यह सम्मान की बात है. उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है.

क्या पक रही है खिचड़ी : कमल हासन से मिले अरविंद केजरीवाल, दोनों ने की एक-दूसरे की तारीफ
कमल हासन से मिले अरविंद केजरीवाल
  • तमिलनाडु के एक दिन के दौरे पर अरविंद केजरीवाल
  • मशहूर अभिनेता कमल हासन से की मुलाकात
  • दोनों ने नहीं खोले अपने पत्ते
मुंबई: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज तमिलनाडु में कमल हासन से मुलाकात की. हालांकि दोनों ने ही मुलाकात को लेकर पत्ते नहीं खोले, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की. कमल हासन ने कहा कि दिल्ली के सीएम आज मुझसे मिलने आए, मेरे लिए यह सम्मान की बात है. उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. उनकी छवि करप्शन से लड़ने को लेकर रही है. वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के दौर से गुजर रहा है. सांप्रदायिकता के खिलाफ लोगों को एक साथ आना चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि हमें आइडियाज को शेयर किया. देश और तमिलनाडु के हालात पर चर्चा की.अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों मिलना और बातें करना जारी रखेंगे. कमल हासन के जल्द ही राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चा है.

कमल हासन के कड़वे बोल- निठल्ले नेताओं को सैलरी नहीं मिलना चाहिए

सियासी हलकों में अरविंद केजरीवाल की इस यात्रा को तमिलनाडु की राजनीति में आप के कदम जमाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. समझा जाता है कि केजरीवाल और हासन राज्य की राजनीति में भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

'बंदूक से मुंह बंद कर बहस में जीत, सबसे बुरी जीत है' : कमल हासन
इससे पहले कमल हासन ने ट्वीट कर नेताओं पर कमेंट किया था. उन्होंने लिखा था कि रिसॉर्ट में आराम फरमाने वाले नेताओं को वेतन नहीं दिया जाना चाहिए. कमल हासन ने ट्वीट कर कहा, काम नहीं तो पैसा नहीं, सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए क्यों? रिसॉर्ट में सौदा करने वाले नेताओं के बारे में क्या राय है. उन्होंने कहा था कि माननीय न्यायालय ने हड़ताल कर रहे शिक्षकों को चेतावनी दी है. मैंने अदालत से उन विधायकों के खिलाफ भी इसी तरह ही चेतावनी जारी करने को कहा है, जो काम नहीं करते. पिछले कुछ महीनों में, हासन तमिलनाडु की वर्तमान राजनीति को लेकर काफी मुखर रहे. राजनीति पार्टी में प्रवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी किसी राजनीतिक पार्टी में प्रवेश की योजना नहीं है। वन दिनों वह तमिल फिल्म 'विश्वरूपम 2' की रिलीज के इंतजार में हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamal Haasan, Arvind Kejriwal, AAP, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com