विज्ञापन
This Article is From May 16, 2018

सेवाकाल के अंतिम दिन CJI के साथ बैठेंगे जस्टिस चेलामेश्वर

सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के मुताबिक, जस्टिस जे चेलामेश्वर अपनी न्यायिक सेवा के आखिरी दिन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के साथ बैठेंगे

सेवाकाल के अंतिम दिन CJI के साथ बैठेंगे जस्टिस चेलामेश्वर
जस्टिस चेलामेश्वर अपने सेवाकाल के अंतिम दिन चीफ जस्टिस के साथ नहीं बैठेंगे.
  • पंरपरा है कि रिटायर होने वाले जज आखरी दिन चीफ जस्टिस के साथ बैठते हैं
  • जस्टिस गोपाल गौडा भी तत्कालीन चीफ जस्टिस एचएल दत्तू के साथ नहीं बैठे थे
  • जस्टिस चेलामेश्वर ने रिटायरमेंट समारोह में भाग लेने से भी इनकार कर दिया
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के मुताबिक, जस्टिस जे चेलामेश्वर अपनी न्यायिक सेवा के आखिरी दिन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के साथ बैठेंगे. 18 मई को जस्टिस चेलामेश्वर का कोर्ट में आखिरी दिन है. 22 जून को जस्टिस चेलामेश्वर रिटायर होंगे.

जस्टिस जे चेलामेश्वर, CJI मिश्रा और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड के साथ चीफ जस्टिस की कोर्ट नंबर एक में बैठेंगे. सुप्रीम कोर्ट की पंरपरा है कि रिटायर होने वाले जज आखिरी दिन चीफ जस्टिस के साथ बैठते हैं. आपको बता दें कि जस्टिस गोपाल गौडा भी तत्कालीन चीफ जस्टिस एचएल दत्तू के साथ नहीं बैठे थे.

यह भी पढ़ें : रिटायर हो रहे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस चेलामेश्वर का फेयरवेल में जाने से इनकार

जस्टिस चेलामेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन को भी 18 मई को उनके रिटायरमेंट समारोह में भाग लेने से इनकार कर दिया था. 12 जनवरी को चीफ जस्टिस के रोस्टर के खिलाफ चार वरिष्ठ जजों की प्रेस कांफ्रेंस में वे शामिल थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justice Chelameshwar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com