विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

सउदी अरब से लाए गए जीशान का भाई और साला भी आतंकवादी, एजेंसियों को मिली अहम जानकारी

अलकायदा की भारतीय शाखा एक्यूआईएस के आतंकी जीशान अली के परिवार के कुछ और लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल

सउदी अरब से लाए गए जीशान का भाई और साला भी आतंकवादी, एजेंसियों को मिली अहम जानकारी
गिरफ्तार आतंकी जीशान अली से सुरक्षा एजेंसियों को कई जानकारियां मिली हैं.
  • जीशान अली साल 2015 में सउदी अरब गया था
  • कट्टर आतंकी बनाने में अलकायदा के आतंकी अब्दुर रहमान का हाथ
  • सउदी अरब में जीशान लश्कर के हैंडलर्स के संपर्क में भी रहा
नई दिल्ली: सउदी अरब से लाए गए अलकायदा की भारतीय शाखा एक्यूआईएस का आतंकी जीशान अली के परिवार के कुछ और लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं. उसका भाई आईएस के लिए लड़ने के लिए सीरिया गया था, जिसकी फिलहाल कोई खबर नहीं है. जीशान ने शादी भी एक आतंकी की बहन से की है.  

जीशान की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय एजेंसियों को उसके बारे में अहम जानकारी हाथ लगी है. बताया जाता है कि जीशान अली साल 2015 में सउदी अरब गया था. रांची के रहने वाले जीशान के कट्टर आतंकवादी बनाने के पीछे अलकायदा के आतंकी अब्दुर रहमान का हाथ था. रहमान को 2015 में गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें : 15 अगस्त: अलकायदा से संबंध रखने वाले दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

जीशान का भाई इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ने के लिए सीरिया गया है. हालांकि खुफिया एजेंसियों को यह अभी पता नहीं है कि वह जिंदा है या नहीं. जीशान की शादी सबील अहमद नाम के एक अन्य आतंकी की बहन से हुई है. सबील ब्रिटेन के ग्लासगो हवाई अड्‌डे पर 2007 में हुए आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता कफील का भाई है.

VIDEO : आतंकी संगठन के नापाक इरादे


जीशान के रिश्ते लश्कर ए तैयबा के साथ भी हैं. सउदी अरब में जीशान लश्कर के हैंडलर्स के संपर्क में रहा है. खुफिया एजेंसियों का मानना है कि असीम उमर नाम के आतंकवादी की देखरेख में चलने वाला एक्यूआईएस लश्कर की ही एक शाखा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist Jishan Ali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com