विज्ञापन

वो लम्हा जब अभिजीत दीपके को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिली-Video

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की तस्वीर बदलती नजर आ रही है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा है कि अब वे अपने घर लौट जाएं. इस बीच अभिजीत दीपके के अगले कदम पर सभी की निगाहें हैं,

वो लम्हा जब अभिजीत दीपके को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिली-Video
अभिजीत दीपके शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की खबर पाकर भावुक हो गए.
  • अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का ऑनलाइन आंदोलन शुरू किया था, जिसे व्यापक समर्थन मिला
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अचानक इस्तीफा दे दिया, जिससे प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ी
  • अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारियों को मंत्री के इस्तीफे की जानकारी दी और उत्सव मनाया

लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है. किसे पता था कि टिप्पणी में कॉकरोच का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर छा जाएगा. फिर एक अमेरिका में बैठा शख्स कॉकरोच जनता पार्टी का ऑनलाइन आंदोलन खड़ा कर देगा और किसे ही यकीन था कि अभिजीत दीपके की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी हो जाएगी.

अभिजीत दीपके को कैसे मिली सूचना

मगर ये हुआ. आज दोपहर तक किसी को अंदाजा नहीं था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे. पीएम मोदी की अपील के बाद सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद तो अब प्रदर्शन खत्म होने की उम्मीदें शुरू हो गईं थीं, मगर अचानक इस्तीफा आ गया. जब ये खबर अभिजीत दीपके को मिली तो वो पल भर के लिए जमीन पर बैठ गए. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद वो खुद को नियंत्रित करते हैं.

देखें वीडियो

फिर दीपके जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में एकत्रित प्रदर्शनकारियों को सूचना देते हैं, 'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. वो कहते हैं, वी हैव डन इट...धर्मेद्र प्रधान ने रिजाइन कर दिया है.वी हैव ब्लडी डन इट.. क्या कहते थे कि ये कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते. हम कहते हैं कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए.' फिर अभिजीत दीपके नीट परीक्षा पेपरलीक के कारण आत्महत्या करने वाले बच्चों के एक-एक नाम पढ़ते हैं और कहते हैं ये वो बच्चे हैं, जिनको आज न्याय मिला है.

अब भी प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं

हालांकि, अपनी सभी मांगों के मान लिए जाने के बाद भी भिजीत दीपके अभी प्रदर्शन खत्म करने पर सहमत नहीं हैं. कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर कहा. अभी हमारी तीन और मांगे हैं.  उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी तीन और मांगें हैं. हमारी पहली मांग है कि पेपर लीक के कारण जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा दिया जाए,  दूसरी मांग ये कि प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं होना चाहिए. और हमारी तीसरी मांग सुरक्षाकर्मियों से जुड़ी है. हम चाहते हैं कि जिन सुरक्षाकर्मियों ने 20 तारीख को छात्रों को पीटा है वो सार्वजनिक रूप से छात्रों से माफी मांगे. हालांकि, दो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद सीजेपी के अन्य नेताओं ने मीडिया के सामने तत्काल प्रभाव से प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान कर दिया है.  

यह भी पढ़ें-

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर किसने क्या कहा? AAP से कांग्रेस तक ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया

फडणवीस की पत्नी बोलीं- मैं चाहती हूं वो महाराष्ट्र में ही रहें, संजय राउत के दावे के बाद अहम बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijit Deepke, Delhi Protest, Jantar Mantar Bawal, Jantar Mantar, Dharmendra Pradhan Resignation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com