संसद के मॉनसून सत्र और सोमवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस हाई अलर्ट पर है. पांच हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है. नई दिल्ली को 15 सुरक्षा जोन में बांटा गया है. संसद, इंडिया गेट और VVIP इलाकों के आस-पास के संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इलाके में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. इसके लागू होने के बाद अदालत या प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रतिबंध प्रभावी हो जाते हैं.

जंतर-मंतर पर रात से ही लोग इकट्ठा हुए हैं.
Photo Credit: PTI
सीजेपी ने NEET में कथित गड़बड़ियों के विरोध में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 'संसद मार्च' का ऐलान किया है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) सचिन शर्मा ने रविवार को पब्लिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, "दिल्ली पुलिस साफ तौर से बताना चाहती है कि ऐसे किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए न तो कोई अनुमति मांगी गई है और न ही दी गई है."

Photo Credit: PTI
पोस्ट में कहा गया है, "जंतर-मंतर पर तय विरोध स्थल को छोड़कर, कहीं भी विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर सख्ती के साथ रोक है और वहां भी पहले से अनुमति लेना जरूरी है."
PUBLIC ADVISORY
— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 19, 2026
In view of reports of a proposed march to Parliament by CJP on 20.07.2026 (Monday), Delhi Police hereby categorically clarifies that no permission has been sought or granted for any such protest march/procession.
Prohibitory order under Section 163 BNSS…
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर की घटना को कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र पर एक और काला धब्बा, नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम
नागरिकों से पुलिस की अपील...
सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, "दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून का सम्मान करें, किसी भी गैर-अधिकृत सभा या मार्च में शामिल होने से बचें और सार्वजनिक शांति व सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें."
पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनधिकृत सभा या जुलूस में शामिल न हों. कृपया लागू निषेधाज्ञा का सम्मान करें और सार्वजनिक शांति, सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें.
🚨Prohabitory orders u/s 163 BNSS are in force in New Delhi District except designated protest site at Jantar Mantar Road.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 19, 2026
Further, no permission has been sought or granted for any proposed march to Parliament on 20 July 2026.
Citizens are advised not to participate in any… pic.twitter.com/aUio5slVM6
सूत्रों ने रविवार को बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है, बैरिकेडिंग मजबूत की है और अहम एंट्री पॉइंट्स पर वाहनों की जांच तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हम हाई-सिक्योरिटी जोन की तरफ किसी भी गैर-अधिकृत मार्च की अनुमति न देने के लिए दृढ़ हैं.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पुलिस आई, मंच को पर्दे से ढका, फिर वांगचुक के साथ... NDTV ने बताया आंखों देखा हाल
हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गया लुटियंस इलाका
पुलिस ने बताया कि संसद सत्र के दौरान सुरक्षा के लिए एहतियाती तैनाती जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में कई एंट्री पॉइंट्स को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है. यहां कई लेयर वाली बैरिकेडिंग, बेहतर निगरानी, तोड़-फोड़-रोधी जांच और चौबीसों घंटे गश्त की व्यवस्था की गई है.
पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अधिकारी ने कहा, "नई दिल्ली जिले में आने वाली हर गाड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है. रिजर्व फोर्स को स्टैंडबाय पर रखा गया है. संवेदनशील इलाकों में CCTV से निगरानी भी बढ़ा दी गई है."

Photo Credit: PTI
सूत्रों ने बताया, "जंतर-मंतर और उसके आस-पास सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. इस इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों की दो परतें और अर्धसैनिक बलों की एक परत तैनात की गई है. यह सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे बनी रहेगी, जिससे हालात शांतिपूर्ण रहें."
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर की घटना को कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र पर एक और काला धब्बा, नहीं लिया सोनम वांगचुक का नाम
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम...
पुलिस प्रदर्शन वाली जगह और उसके आस-पास लगातार नजर रख रही है. इसके साथ ही, अहम जगहों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. सूत्रों ने आगे बताया कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस, शंकर चौक और अन्य अहम जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जबकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं. प्रोटेस्ट वाली जगह पर नई घटनाओं के बीच सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Photo Credit: PTI
शनिवार को दिल्ली पुलिस के द्वारा एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटा दिया गया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया. वांगचुक ने अस्पताल से एक मैसेज जारी कर समर्थकों से 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च में शामिल होने की अपील की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं