विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2011

विकिलीक्स के फंदे में इस बार फंसे जेटली

विकिलीक्स के ताज़ा ख़ुलासे में कहा गया है कि जेटली ने एक अमेरिकी राजनयिक से कहा था कि हिंदुत्व उनकी पार्टी के लिए अवसरवादी मुद्दा था।
नई दिल्ली: विकिलीक्स के फंदे में इस बार फंसे हैं भाजपा नेता अरुण जेटली…। विकिलीक्स के ताज़ा ख़ुलासे में कहा गया है कि जेटली ने एक अमेरिकी राजनयिक से कहा था कि हिंदुत्व उनकी पार्टी के लिए अवसरवादी मुद्दा था। हिंदू राष्ट्रवाद भाजपा के लिए वोट जुटाने का ज़रिया है। 6 मई 2005 को जेटली ने अमेरिकी राजनयिक रॉबर्ट ब्लेक से निजी मुलाकात में ये बात कही थी। इधर, अरुण जेटली ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर ऐसी किसी टिप्पणी से इनकार किया है। इससे पहले संसद में विकिलीक्स खुलासों को लेकर भाजपा ने सरकार की नाक में दम कर रखा था। अब इस खुलासे के बाद कांग्रेस को भाजपा का घेराव करने का एक बड़ा मुद्दा मिल गया है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विकिलीक्स, जेटली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com