जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में सोमवार को हुए शूटआउट में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है. सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि ASI समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी आरपीएफ कॉन्सटेबल चेतन सिंह को मेंटल हेल्थ एसेसमेंट के लिए भेजा गया है. 33 साल के चेतन सिंह ने ट्रेन में अपने सीनियर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) टीकाराम मीना और दूसरे कोच में 3 यात्रियों को अपनी सर्विस राइफल से गोली मार दी थी. पुलिस ने उसे भागने के दौरान गिरफ्तार किया था.
रेल मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि आरोपी आरपीएफ कॉन्सटेबल का मेंटल और साइकोलॉजिकल हेल्थ एसेसमेंट किया जा रहा है. रेल मंत्रालय के सूत्रों ने सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे वीडियो और पोस्ट में उठाए गए सांप्रदायिक एंगल को खारिज किया है. सूत्रों ने कहा कि आरोपी ने अपने सीनियर समेत हिंदुओं को भी गोली मारी थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आरोपी चेतन सिंह और ASI टीकाराम मीना समेत 4 आरपीएफ पुलिसकर्मी गुजरात के सूरत से ट्रेन में सवार हुए थे. ये सभी यात्रियों और माल की सुरक्षा के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों में तैनात एस्कॉर्ट ग्रुप का हिस्सा थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चेतन सिंह काफी गुस्से में और उत्तेजित लग रहा था. उसने अपने सीनियर ASI को गोली मार दी. इसके बाद वह दूसरे कोचों में गया. वहां 4 यात्रियों की भी गोली मारकर हत्या कर दी. मृतकों की पहचान अजगर अब्बास शेख (48) अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन भानपुरवाला (62) शामिल थे. वहीं, एक और यात्री हिंदू समुदाय का बताया जा रहा है.
सूत्रों ने बताया कि चेतन सिंह की ड्यूटी के दौरान तबीयत गड़बड़ लग रही थी. उसने अपने सीनियर को इस बारे में बताया था. इसके बाद सीनियर ASI ने उसे आराम करने के लिए कहा. चेतन सिंह ने कुछ देर आराम किया और फिर जोर देकर कहा कि वह ठीक है. इसके बाद उसने फिर से ड्यूटी शुरू कर दी. लोअर परेल में तैनात थे. उसके परिवार ने भी उसे गुस्से स्वभाव का बताया है. रेल मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद वह घटना की गहनता से जांच करेगा. वहीं, पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं