युद्धग्रस्त इजरायल में फंसे भारतीयों को लाने गए स्पाइजेट के विमान में तकनीकी खामी आ गई है. विमान को समस्या दूर करने के लिए जॉर्डन भेजा गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी. स्पाइसजेट ‘ऑपरेशन अजय' के तहत A340 विमान के जरिये विशेष उड़ान का परिचालन कर रहा है.
सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विमान के तेल अवीव हवाई अड्डे पर उतरते ही उसमें तकनीकी खामी का पता चला. समस्या को दूर करने के लिए विमान को जॉर्डन ले जाया गया, जो इस तरह की समस्या दूर करने का नजदीकी केंद्र है. स्पाइसजेट ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्रों ने बताया कि विमान में आई खामी ठीक किए जाने के बाद उसके मंगलवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने की संभावना है. हालांकि, विमान को सोमवार को ही तेल अवीव से भारतीयों को लेकर लौटना था. स्पाइसजेट ने रविवार को कहा कि वह तेल अवीव से ए340 विमान के जरिये उड़ान का परिचालन कर रहा है.
भारत सरकार ने आतंकवादी समूह हमास हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई के बाद इलाके में तेज होते संघर्ष के मद्देनजर वहां फंसे भारतीयों को लाने के लिए ‘ऑपरेशन विजय' शुरू किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं