विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

क्या सोनम को कोई फंसा रहा है... राजा रघुवंशी के कत्‍ल का सच क्या है?

क्या सोनम को एक बेनिफिट ऑफ डाउट देना बनता है. पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, सोनम कह रही है कि उसे अगवा किया गया. वह खुद पीड़ित है. सोनम के घरवाले भी यही बात कह रहे हैं. ऐसे में क्या इस केस में एक और ट्विस्ट आने वाला है?

क्या सोनम को कोई फंसा रहा है... राजा रघुवंशी के कत्‍ल का सच क्या है?
पति राजा के हत्या के 17 दिन तक चुप क्यों बैठी रही?
नई दिल्‍ली:

सारे सबूत, सिक्वेंस और गवाह सोनम रघुवंशी के खिलाफ हैं. शादी के बाद सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय जाती हैं. वहां दोनों के गायब होने की खबर आती है. फिर एक दिन राजा की लाश मिलती है. सोनम का कहीं अता-पता नहीं चलता. मेघालय से लेकर इंदौर तक हड़कंप मचा रहता है. पुलिस दिन रात सोनम की तलाश में जुटी रहती है. और फिर इस मामले में ऐसा ट्विस्ट आता है, जो फिल्मों मे भी कम देखने को मिलता है. मेघालय से करीब 1200 किलोमीटर दूर यूपी के गाजीपुर में अचानक सोनम मिलती हैं. एक ढाबे पर. वह पहले अपने घर फोन करती हैं. रोती हुई नजर आती हैं और फिर घरवालों की सलाह पर पुलिस को खबर की जाती है. राजा की हत्या की अभी की पूरी टाइमलाइन को देखें तो शक की सूई पूरी तरह से सोनम पर है. वही बेवफा. वही कातिल है. सोशल मीडिया पर हर कोई यही कह रहा है. दरअसल सवाल भी कई हैं.

  • पति राजा के हत्या के 17 दिन तक चुप क्यों बैठी रही?
  • पति की मेघालय में मौत हुई, तो वह 1200 किमी दूर गाजीपुर कैसे पहुंची?
  • क्या उसने उस राज कुशवाहा के जरिए राजा की हत्या करवाई, जिसे उसका बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है?
  • क्या सोनम में सोची समझी साजिश के तहत राजा की हत्या करवाई?
  • तो अभी तक की टाइमलाइन और पुलिस का दावा यही कह रहा है कि कातिल है तो बस सोनम ही?

ऐसे में क्या एक बेनिफिट ऑफ डाउट सोनम को देना बनता है. पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, सोनम कह रही है कि उसे अगवा किया गया. वह खुद पीड़ित है. सोनम के घरवाले भी यही बात कह रहे हैं. ऐसे में क्या इस केस में एक और ट्विस्ट आने वाला है? क्या हत्या में कोई तीसरा हाथ है? पुलिस सोनम को मेघालय ले जा रही है. वहां हर एक चीज का मिलान किया जाएगा. सोनम के बयान से लेकर राजा के कत्ल वाले दिन का हर पन्ना खोला जाएगा.

हनीमून मनाने के लिए राज्य में आए रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में लापता हो गए थे. दो जून को रघुवंशी शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला. पुलिस के अनुसार, शव के पास एक खून से सना चाकू भी मिला, जो अपेक्षाकृत नया लग रहा था. सोनम 9 जून की सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आई और उसने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने देश को हिला देने वाले अपराध में कथित रूप से शामिल चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Raghuwanshi, Raja Raghuvanshi, Sonam Raghuwanshi News, Indore Couple News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com