विज्ञापन

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव और अन्य 8 के खिलाफ तय किए आरोप

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं.

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव और अन्य 8 के खिलाफ तय किए आरोप
नई दिल्ली:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. ये आरोप IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय किए गए हैं. इस मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी. इस दौरान सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया गया है.

इस मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू यादव और 8 लोगों को आरोपी बनाया है. जबकि, बाकी सात आरोपियों को बरी कर दिया है. 

क्या है मामला?

ये पूरा मामला LARA प्रोजेक्ट्स में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है. अदालत ने माना है कि ऐसा नहीं लगता कि लालू यादव के खिलाफ जांच राजनीति से प्रभावित थी. कोर्ट ने कहा LARA प्रोजेक्ट को जिस तरह फायदा पहुंचा वह लालू यादव की भूमिका पर संदेह पैदा करता है. कोर्ट ने यह भी कहा कि पटना में ट्रांसफर की गई जमीन अपराध से हासिल हुई संपत्ति है.

कौन-कौन हैं आरोपी?

अदालत ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं. कोर्ट ने लारा प्रोजेक्ट्स, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, पीसी गुप्ता, सरला गुप्ता, सुजाता होटल्स, विजय कोचर और विनय कोचर के खिलाफ आरोप तय किए हैं.

अब आगे क्या होगा?

इस मामले में अब 3 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी. कोर्ट ने सुनवाई के लिए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

ये वीडियो देखें- 'तेजस्वी को कोई ब्लैकमेल कर रहा है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Tejashwi Yadav, Rabri Devi, Lalu Family, Delhi Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com