विज्ञापन

क्या ED अधिकारी नागरिक नहीं? IPAC रेड केस में SC ने बंगाल सरकार से पूछे तीखे सवाल

 ममता बनर्जी की ओर से पेश वकील ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए सुनवाई टालने की मांग की. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे सख्ती से खारिज कर दिया और कहा कि अदालत किसी भी तरह चुनावी प्रक्रिया से प्रभावित नहीं होगी और समय पर फैसला करेगी.

क्या ED अधिकारी नागरिक नहीं? IPAC रेड केस में SC ने बंगाल सरकार से पूछे तीखे सवाल
आई-पैक (I-PAC) रेड मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से तीखे सवाल.
  • सुप्रीम कोर्ट ने आई-पैक रेड मामले में ईडी अधिकारियों के मौलिक अधिकारों की अनदेखी न करने को कहा है
  • अदालत ने पूछा कि क्या ईडी के अधिकारी केवल नौकरी के कारण नागरिक अधिकारों से वंचित हो जाते हैं
  • SC ने चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किए बिना समय पर फैसला करने की बात कही और सुनवाई टालने से इनकार किया
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने आई-पैक (I-PAC) रेड मामले में पश्चि बंगाल सरकार से तीखे सवाल पूछे. अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों के भी मौलिक अधिकार हैं. इस पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने पूछा कि क्या ईडी के अधिकारी केवल अपनी नौकरी के कारण नागरिक नहीं रह जाते.

सुनिए ममता सरकार के वकील की दलील

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में कुछ अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर की है इसलिए उनके अधिकारों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. वहीं सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि ईडी को अनुच्छेद 32 के तहत सीधे सुप्रीम कोर्ट आने का अधिकार नहीं है.अगर किसी अधिकारी के काम में बाधा आती है तो उसके लिए कानून में अन्य उपाय मौजूद हैं. इसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं माना जा सकता.

ये भी पढ़ें- 'ये खुश होने वाली स्थिति नहीं'.. IPAC ED रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर सुप्रीम कोर्ट

ED अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील से पूरी तरह सहमति नहीं जताई. अदालत ने कहा कि मामले को केवल संस्थागत विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि उन अधिकारियों के अधिकारों को भी समझना होगा, जो कथित तौर पर प्रभावित हुए हैं. ममता बनर्जी की ओर से पेश वकील ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए सुनवाई टालने की मांग की. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे सख्ती से खारिज कर दिया और कहा कि अदालत किसी भी तरह चुनावी प्रक्रिया से प्रभावित नहीं होगी और समय पर फैसला करेगी.

I-PAC के दफ्तर में छापेमारी से जुड़ा है मामला

बता दें कि यह मामला 8 जनवरी की घटना से जुड़ा है, जब ईडी I-PAC के दफ्तर में छापेमारी कर रही थी. आरोप है कि उस समय ममता बनर्जी वहां पहुंचीं और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा इलेक्ट्रॉनिक सामग्री अपने साथ ले गईं. ईडी का कहना है कि यह छापेमारी 2020 के एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी थी, जिसमें कोयला तस्करी के आरोप हैं. एजेंसी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है

लेखक के बारे में
img
आशीष भार्गव
Senior Editor – Legal News
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SUPREME COURT, Mamata Banerjee, IPAC Raid Case, ED Official Raid, Ed Officials Fundamental Rights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com