भारतीय उड्डयन कंपनी इंडिगो ने विमान खरीदने का बड़ा आर्डर दिया है. कंपनी अपनी महत्वकांक्षी वृद्धि योजनाओं के साथ यूरोप की एयर बस इंडस्ट्री को ए320 नियो श्रेणी के 300 विमानों की आपूर्ति का ऑर्डर दिया है. हालांकि कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है. 2018 में प्रकाशित ए320 नियो विमान की कीमत सूची को देखते हुए ऑर्डर 33 अरब डॉलर (2.3 लाख करोड़ रुपए से अधिक) का हो सकता है. बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ए320 नियो और ए321 के अलावा बेड़े में लंबी दूरी वाले ए321 एक्सएलआर को शामिल करेगी.
एयरपोर्ट पर फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल कर रहा था इंडिगो का कर्मचारी और उसकी गर्लफ्रेंड फिर...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
तीन सौ विमानों की खरीद को लेकर कंपनी के ऑर्डर की घोषणा करते हुए इंडिगो ने कहा, ‘यह एयरबस के लिए किसी एक एयरलाइन से सबसे बड़ा ऑर्डर होगा.' इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता के हवाले से कहा गया, ‘यह ऑर्डर ऐतिहासिक है. भारत में विमानन क्षेत्र में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है. हम और ग्राहकों को सेवा और कम किराए की पेशकश समेत अपने अन्य वादे को पूरा करने के रास्ते पर हैं.'
इसरो प्रमुख के सिवन का फ्लाइट में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, सेल्फी लेने की मची होड़, देखें VIDEO
उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने ए321 एक्सएलआर को शामिल करने का निर्णय किया, क्योंकि उसे अपने परिचालन का दायरा बढ़ाने की जरूरत है. हाल के महीनों में इंडिगो ने इंस्ताबुल, रियाद, हो ची मिन्ह, चेंगदु और यांगून समेत कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवा शुरू की है. इससे पहले इंडिगो ने 2005 से 2015 के बीच तीन किस्तों में 530 एयरबस विमानों का ऑर्डर दिया था.
Video: एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पहिये में लग गई थी आग
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं