Israel palestine conflict : इजराइल के तेल अवीव पर शनिवार को हमास आतंकवादियों के हमला करने के बाद दोनों ही देशों के बीच युद्ध जैसे हालात हैं. हमास समूह द्वारा आतंकवादी हमले के दौरान कम से कम 100 इजराइली नागरिकों और सैनिकों को बंधक बना लिया गया. भारत और इजराइल (India and Israel) के हाल के दिनों में मजबूत रिश्ते रहे हैं. भारत के सैकड़ों छात्र इजराइल में पढ़ाई करते हैं. एनडीटीवी ने इजराइल में रहने वाले भारतीय छात्रों से बात की है. भारतीय छात्रों ने कहा है कि रविवार को हालात में सुधार हुए हैं और वो वहां सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इजराइल में इंटरनेट सुविधा जारी है और वो लोग अपने परिजनों के संपर्क में भी हैं.
कैसे हुई युद्ध की शुरुआत?
आतंकवादी संगठन हमास (Hamas) ने पहले इजराइल (Israel) पर हजारों रॉकेट दागे, फिर आतंकियों ने इजराइल की सीमा में घुसकर जमकर आतंक मचाया. इस दौरान हमास आतंकियों ने सरेआम लोगों को पर गोलियां चलाईं और महिलाओं का किडनैप किया. इन घटनाओं के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हमास के हमलों के जवाब में इजराइल की तरफ से भी गाजापट्टी पर जोरदार हमले किए गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमास क्या है?
हमास एक फिलिस्तीनी आतंकी समूह है, जिसकी स्थापना 1987 में पहले फिलिस्तीनी इंतिफादा या विद्रोह के दौरान हुई थी. इसका मकसद फिलिस्तीन में इस्लामिक राज्य स्थापित करना है. इस विद्रोही समूह की स्थापना सेख अहमद यासीन ने की थी. 12 साल की उम्र से व्हीलचेयर पर रहने वाले अहमद यासीन ने साल 1987 में इजराइल के खिलाफ पहले इंतिफादा का ऐलान किया था. इंतिफादा का मतलब बगावत करना या विद्रोह करना होता है. इस फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह को ईरान का समर्थन प्राप्त है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं