भारतीय रेलवे (Indian Railways) जल्द ही करीब 45 जोड़ी यानी 90 नई स्पेशल ट्रेनें शुरू कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने इसकी लिए मंजूरी के लिए गृह मंत्रालयों को ट्रेनों की सूची भेजी है. उम्मीद की जा रही है कि ये ट्रेनें अगले सप्ताह तक शुरू हो सकती हैं. इन ट्रेनों में 120 दिन आगे तक की यात्रा के लिए टिकट बुक हो सकेगा. साथ ही ट्रेनों में तत्काल कोटे में भी कुछ सीटें रखी जाएंगी. यानी इन स्पेशल ट्रेनों में तत्काल बुकिंग की सुविधा भी मौजूद होगी. इन स्पेशल ट्रेनों में सफर करने के लिए भी रेलवे की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन्स को फॉलो करना पड़ेगा.
इससे पहले रेलवे 12 मई से 30 स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें जबकि 1 जून से 200 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहा है. सूत्रों के मुताबिक रेलवे की तरफ से जो 90 नई स्पेशल ट्रेनें शुरू होने वाली हैं, उनकी लिस्ट कुछ प्रकार है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इनमें से कुछ ट्रेनों की लिस्ट-
1. नई दिल्ली-अमृतसर - शान ए पंजाब एक्सप्रेस
2. दिल्ली- फ़िरोज़पुर- इंटरसिटी
3. कोटा-देहरादून- नंदा देवी एक्सप्रेस
4. जबलपुर- अजमेर - दयोदय एक्सप्रेस
5. प्रयागराज- जयपुर एक्सप्रेस
6. ग्वालियर- मंडुआडीह- बुंदेलखंड एक्सप्रेस
7. गोरखपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस
8. पटना- सिकंदराबाद
9. गुवाहटी- बंगलुरू एक्सप्रेस
10. डिब्रुगढ़- अमृतसर
11. जोधपुर- दिल्ली
12. कामख्या- दिल्ली
13. डिब्रुगढ़- नई दिल्ली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस
14. डिब्रुगढ़- लालगढ़
15. वास्को- पटना एक्सप्रेस
16. दिल्ली सराय रोहिल्ली- पोरबंदर एक्सप्रेस
17. मुज़फ़्फ़रपुर- पोरबंदर एक्सप्रेस
18. वडोदरा वाराणसी महामना एक्सप्रेस
19. उधना-दानापुर एक्सप्रेस
20. सूरत- मुज़फ़्फ़रपुर एक्सप्रेस
21. भागलपुर- सूरत एक्सप्रेस
22. वलसाड- हरिद्वार एक्सप्रेस
23. वलसाड- मुज़फ़्फ़रपुर श्रमिक एक्सप्रेस
24. गोरखपुर- दिल्ली हमसफ़र एकस्प्रेस
25. दिल्ली- भागलपुर विक्रमशीला एक्सप्रेस
26. यशवंतपुर- बीकानेर एक्सप्रेस
27. जयपुर- मैसूर एक्सप्रेस
28. उदयपुर- हरिद्वार एक्सप्रेस
29. हबीबगंज़- नई दिल्ली एक्सप्रेस
30. लखनऊ- नई दिल्ली एक्सप्रेस
31. नई दिल्ली- अमृतसर एक्सप्रेस
32. इंदौर- नई दिल्ली एक्सप्रेस
33. अगरतला- देवघर एक्सप्रेस
34. मधुपुर- दिल्ली एक्सप्रेस
35. यशवंतपुर- भागलपुर अंग एक्सप्रेस
36. मैसूर सोलापुर गोलगुंबज़ एक्सप्रेस
37. कानपुर अनवर गंज- गोरखपुर चौरी-चौरा एक्सप्रेस
38. बनारस-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस
39. मुज़फ़्फ़पुर- आनंद विहार ग़रीब रथ एक्सप्रेस
40. दिल्ली - ग़ाज़ीपुर सिटी ट्रेन का बलिया तक एक्सटेंशन
VIDEO: रेल सफर के लिए रेलवे ने जारी किए दिशा-निर्देश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं