विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से जाहिर किए ये 6 सपने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम देश को विकास के एक नए पथ पर ले जा रहे हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.'

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से जाहिर किए ये 6 सपने
Indian Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से एक ऐसे भारत का ख्वाब देखा, जहां सिर्फ खुशियां हो.
  • आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाया जा रहा जश्‍न
  • स्‍वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से यह पीएम मोदी का चौथा भाषण था
  • सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम ने कहा यूनिफॉर्म फोर्स ने कर्तव्य निभाया
नई दिल्ली: देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से अपने भाषण में नोटबंदी, जीएसटी, सामाजिक एकता, तीन तलाक जैसे कई मुद्दों पर देश को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम देश को विकास के एक नए पथ पर ले जा रहे हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.' स्वंतत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित पूर्वी राज्यों और पूर्वोत्तर पर महत्वपूर्ण ध्यान दे रही है क्योंकि इन हिस्सों को और विकास करना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सपने के भारत का जिक्र किया. उन्होंने लाल किले के प्राचीर से अपने छह सपनों को जिक्र किया. साथ ही देशवासियों से कहा अगर बिना आपके ये सपने पूरा नहीं होंगे. देश को न्यू इंडिया बनाने के लिए पूरे देश को एकजुट होकर काम करना होगा. आइए पीएम मोदी के उन छह सपनों के बारे में जानें.
  1. हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे जो स्वच्छ होगा, स्वस्थ होगा और स्वराज के सपने को पूरा करेगा.
  2. हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से कोई समझौता नहीं होगा.
  3. हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे जो आतंकवाद, संप्रदायवाद और जातिवाद से मुक्त होगा.
  4. हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां युवाओं और महिलाओं को उनके सपने पूरे करने के लिए भरपूर अवसर मिलेंगे.
  5. हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां देश का किसान चिंता में नहीं, चैन से सोएगा, आज वो जितना कमा रहा है, उससे दोगुना कमाएगा.
  6. हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां गरीब के पास पक्का घर होगा, बिजली होगी, पानी होगा.
 ये भी पढ़ें: जानें, क्यों अबतक का सबसे लंबा साफा पहनकर झंडा पहराने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को @PMOIndia के ट्विटर पेज से भी ट्वीट किया गया है.ये भी पढ़ें : लालकिला से बोले पीएम नरेंद्र मोदी, 'मैंने नोटबंदी किया तो लोगों ने कहा मोदी तो गया...'

वीडियो: पीएम नरेंद्र मोदी का लालकिले से भाषण


गोरखपुर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख:
पीएम नरेंद्र मोदी ने स्‍वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के दौरान पिछले दिनों गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्‍चों की मौत पर दुख व्‍यक्‍त किया. उन्‍होंने अपने लगभग एक घंटे के भाषण में कहा कि पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day 2017 India, Independence Day 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com