विज्ञापन
7 minutes ago
नई दिल्ली:

India's Naxal Deadline LIVE Updates Amit Shah Speech: देश के लिए आज का दिन काफी अहम है. मोदी सरकार की नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दी गई डेडलाइन कल पूरी हो रही है. इससे पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में पूरा खाका पेश करेंगे. संसद सत्र में लोकसभा के नियम 193 (short duration discussion) के तहत यह अहम चर्चा होनी है. अमित शाह इस दौरान कुख्यात नक्सलियों के अंत और उनके मुख्यधारा में लौटने,सुरक्षा बलों की भूमिका और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. ज्ञात हो कि अमित शाह ने एक साल पहले घोषणा थी कि 31 मार्च 2026 को देश से नक्सलवाद के अंत की तारीख होगी. इसपर छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, गढ़चिरौली, बालाघाट जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों के साहस और पराक्रम ने काफी सुधार लाया है. नक्सलवाद से जुड़ी खबरों की हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ...

India's Naxal Deadline, Parliament Budget Session LIVE Updates Home Minister Amit Shah Speech On Anti Naxal Operations 

India's Naxal Deadline Live:किस रूल के तहत नक्सलवाद पर चर्चा करेंगे अमित शाह?

गृहमंत्री अमित शाह ने जिस रूल के चलते अपनी बात रखेंगे,उसे जान लीजिए. लोकसभा कार्यसूची के अनुसार,रूल 193 के तहत श्रीकांत शिंदे इस चर्चा की शुरुआत करेंगे. सरकार सदन के माध्यम से देश को बताएगी कि  नक्सलवाद का मुकाबला करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं. 

India's Naxal Deadline Live:छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के पोलमपल्ली पुलिस थाना इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया. माओवादियों की मौजूदगी के बारे में खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सुकमा की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) टीम ने यह ऑपरेशन शुरू किया था.सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि डीआरजी टीम ने घने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कॉम्बिंग के दौरान रविवार सुबह से सुरक्षाकर्मियों और माओवादी ग्रुप के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही.

उन्होंने बताया कि फायरिंग रुकने के बा, सर्च टीम ने एनकाउंटर वाली जगह की अच्छी तरह से तलाशी ली.इस दौरान एक पुरुष माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया. मारे गए माओवादी की पहचान पीपीसीएम मूचाकी कैलाश के रूप में हुई है जो सुकमा जिले के चिंतलनार पुलिस स्टेशन के पूलनपाड़ का रहने वाला था.वह सीपीआई (माओवादी) संगठन के प्लाटून नंबर 31 में सेक्शन कमांडर के पद पर था. मूचाकी कैलाश के पर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था.वह आम लोगों की हत्या,सुरक्षा बलों पर हमलों और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाकों से जुड़ी साजिशों से जुड़े कई मामलों में वॉन्टेड था.

India's Naxal Deadline Live: एक दशक में 10 हजार माओवादियों ने किया सरेंडर,नक्सलियों का शीर्ष नेतृत्व भी खत्म

सुरक्षाबलों के दबाव व पुनर्वास योजनाओं के चलते पिछले एक दशक में 10,000 से अधिक माओवादियों ने हथियार डाले हैं और नक्सलियों का शीर्ष नेतृत्व खत्म कर दिया गया है.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च तक की समयसीमा निर्धारित कर रखी है. वर्ष 2025 में 2,300 माओवादियों ने हथियार डाले और 2026 के पहले तीन महीनों में 630 से अधिक नक्सलियों ने सशस्त्र विद्रोह के बजाय मुख्यधारा में लौटने का विकल्प चुना. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ एकीकृत,बहुआयामी और निर्णायक रणनीति अपनाई है,जिसने पिछली सरकारों के बिखरे हुए दृष्टिकोण का स्थान लिया.अधिकारी के अनुसार,इसका एक उदाहरण ‘रेड कॉरिडोर’ में सड़कों का निर्माण है.यह ‘रेड कॉरिडोर’ कभी बिहार, छत्तीसगढ़,झारखंड,ओडिशा,महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों से होते हुए ‘पशुपति से तिरुपति’ तक फैला हुआ था.इस ‘रेड कॉरिडोर’ में ठेकेदार पूर्व में काम करने से इनकार कर दिया करते थे. 

Amit Shah India Naxal Report Parliament Updates: 31 मार्च थी डेडलाइन,लगातार चल रही नक्सलों के खिलाफ कार्रवाई

गृहमंत्री अमित शाह ने एक साल पहले देश से वादा किया था कि 31 मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त कर देंगे. उन्होंने कहा था कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सल आतंक से मुक्त हो जाएगा. तब से सुरक्षाबल लगातार नक्सलवादियों के विरुद्ध कार्रवाई चला रहे थे.कई कुख्यात और ईनामी नक्सली या तो मारे गए या उन्होंने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौट आए. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com