विज्ञापन

भारत के नए नेवी चीफ होंगे वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, लेंगे दिनेश त्रिपाठी की जगह

India New Navy Chief: भारत सरकार ने नए नेवी चीफ को नियुक्त कर दिया है. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारत के नए नेवी चीफ बनाए गए हैं. वो नेवी चीफ दिनेश त्रिपाठी की जगह लेंगे.

भारत के नए नेवी चीफ होंगे वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, लेंगे दिनेश त्रिपाठी की जगह
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन जो दिनेश त्रिपाठी की जगह बने भारत के नए नेवी चीफ.
  • वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारत का नए नेवी चीफ नियुक्त किया गया है और वे 31 मई को कार्यभार संभालेंगे.
  • स्वामीनाथन वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा.
  • उन्होंने भारतीय नौसेना में 1 जुलाई, 1987 को शामिल होकर संचार व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता हासिल की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Navy Chief Vice Admiral Krishna Swaminathan: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ-साथ भारत सरकार ने नए नेवी चीफ की भी नियुक्ति की है. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को देश का अगला नौसेना (Navy Chief) प्रमुख नियुक्त किया गया है. वो मौजूदा नेवी चीफ दिनेश त्रिपाठी की जगह लेंगे. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन अभी मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं और 31 मई को अपना कार्यभार संभालेंगे. उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा.

भारत के अगले नेवी चीफ बनने वाले वाइस एडमिरल स्वामीनाथन 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे. वे संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला से पढ़ाई की है. NDA के बाद स्वामीनाथन ने जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, श्रिवेनहैम (यूनाइटेड किंगडम); कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर, करंजा; और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट (रोड आइलैंड, USA) से भी शिक्षा प्राप्त की है.


भारत के अगले नेवी चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के नये प्रमुख होंगे . वे मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह लेंगे. एडमिरल त्रिपाठी 31 मई 2026 को रिटायर हो रहे हैं. वाइस एडमिरल स्वामीनाथन अभी पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख हैं. उन्होंने 31 जुलाई 2025 को यह जिम्मेदारी संभाली थी. वे 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे.

आधुनिक तकनीक और फ्यूचर पर फोकस

उन्हें कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का विशेषज्ञ माना जाता है. नौसेना में उन्हें दूरदर्शी अधिकारी के रूप में देखा जाता है. वे भविष्य की जंग और नई सैन्य रणनीतियों पर खास ध्यान देते हैं. उनका फोकस आधुनिक तकनीक और भविष्य की तैयारी पर रहता है. उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भारतीय नौसेना बड़े बदलावों के 
दौर से गुजर रही है.

नेवी के वाइस चीफ भी रह चुके हैं

अब इन बदलावों की कमान उनके हाथ में होगी. खासतौर पर पनडुब्बियों और बिना चालक वाले सिस्टम पर उनका ज्यादा फोकस रहेगा. वे पहले नौसेना के वाइस चीफ भी रह चुके हैं. उस दौरान उन्होंने नौसेना के आधुनिकीकरण पर काम किया था. वे नई तकनीक को तेजी से नौसेना में शामिल करने के समर्थक माने जाते हैं.

प्राथमिकताओं में क्या-क्या होगा?

उनकी प्राथमिकताओं में प्रोजेक्ट-75 (इंडिया) अहम रहेगा. इस परियोजना के तहत नौसेना के लिए छह नई पनडुब्बियां बनाई जानी हैं. यह योजना लंबे समय से लंबित है. उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट को तेजी मिलेगी.

वे नई पीढ़ी के युद्धपोतों पर भी जोर दे सकते हैं. भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ताकत लगातार बढ़ा रही है. ऐसे में आधुनिक जहाज और एडवांस तकनीक काफी अहम मानी जा रही है. खासकर हिंद महासागर में  पाकिस्तान और चीन की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं . इनसे निपटना भी एक अहम चुनौती रहेगी. 

अपने करियर में कई युद्धपोतों की संभाली कमान

नौसेना में अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े युद्धपोतों की कमान संभाली. उन्होंने आईएनएस विद्युत, आईएनएस  विनाश, आईएनएस कुलिश और आईएनएस मैसूर जैसे युद्धपोतों का नेतृत्व किया. वे विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं. उन्होंने नौसेना में ट्रेनिंग और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई. वे वेस्टर्न फ्लीट के प्रमुख और रक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

कई मेडल से हो चुके सम्मानित

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व में भारतीय नौसेना और ज्यादा आधुनिक और ताकतवर बनेगी.

मालूम हो कि नेवी चीफ के साथ-साथ भारत सरकार ने नए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की भी नियुक्ति की है. लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए गए हैं. वो वर्तमान सीडीएस अनिल चौहान की जगह लेंगे. जिनका कार्यकाल 30 मई को पूरा हो रहा है.

यह भी पढ़ें - लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेंगे अनिल चौहान की जगह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com