भारत ने LAC (Line of Actual Control) पर फायरिंग किए जाने के चीन के आरोपों को खारिज किया है. भारत ने उलटा चीन भारतीय सेना (India Army) की मौजूदगी वाले इलाकों के करीब हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है और कहा है कि चीन अपने बयानों से अपने देश और पूरी दुनिया को गुमराह कर रहा है. भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा कि सेना ने किसी भी स्थिति में वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार नहीं किया है, न ही फायरिंग की है, न ही कोई आक्रामक कदम उठाया है.
भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है, 'PLA ने खुलेआम समझौतों का उल्लंघन करते हुए आक्रामक गतिविधियां कर रहा है, वो भी तब जब दोनों देशों के बीच सैन्य, कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सेना ने कहा. '7 सितंबर को PLA के जवानों ने LAC से लगी हुई हमारी एक फॉरवर्ड पोजीशन के करीब आने की कोशिश की थी और जब हमारे जवानों ने इसका जवाब दिया तो PLA के जवानों ने हमारे जवानों को धमकी देने के अंदाज में हवाई फायरिंग की. हालांकि, इस गंभीर उकसावे के बावजूद हमारी सेना ने जिम्मेदार और परिपक्व तरीके से मौके को संभाला.'
सेना ने कहा कि 'भारतीय सेना शांति और विश्वास बहाली के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन साथ ही अपने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए भी दृढ़ निश्चयी है. चीनी सेना के वेस्टर्न थिएटर का बयान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लोगो को गुमराह करने वाला है.'
बता दें कि इसके पहले सोमवार की रात को चीन ने दावा किया था कि भारतीय सैनिकों ने LAC पर वार्निंग शॉट्स फायर किए हैं. चीनी सेना के प्रवक्ता ने कहा, चीनी सीमा रक्षकों को हालात को काबू में करने के लिए जवाबी कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा.' प्रवक्ता ने कहा, 'भारतीय सेना ने गैरकानूनी तरीके से एलएसी पार की और पैंगोन्ग लेक के दक्षिणी किनारे और शेनपाओ माउंटेन इलाके में घुस आए.
Video: चीन का दावा, भारतीय सैनिकों ने LAC पर फायर किए वार्निंग शॉट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं