प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रविवार को कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है. आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एप्पल के भारत में प्रोडक्शन और बिजनेस में तेजी से हो रहे विस्तार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एप्पल ने भारत में अपने प्रोडक्शन को दोगुना बढ़ा दिया है. दरअसल, 2021 में महत्वाकांक्षी प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (Production Linked Incentive) स्कीम के तहत भारत सरकार ने दुनिया की बड़ी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियां को भारत में अपना प्रोडक्शन बेस बढ़ाने के लिए जरूरी निवेश बढ़ाने के लिए कई तरह के इंसेंटिव ऑफर किए थे, जिसके अब अच्छे नतीजे सामने आने लगे हैं.
एप्पल के ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन का 14% भारत में होता है यानी दुनिया में हर 7 में से एक आईफोन भारत में तैयार होता है. अगर 2028 तक सब कुछ ठीक रहा तो दुनिया में बनने वाले हर चार में से एक आईफोन का निर्माण भारत में शुरू हो जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

PLI स्कीम के तहत दुनिया की बड़ी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को भारत में अपने बिजनेस के विस्तार के लिए जरूरी इकोसिस्टम भी तैयार करने का मौका मिला है. इसकी वजह से ही एप्पल भारत में अपने लोकल वेंडर्स का एक नेटवर्क बनाने में कामयाब रही है और अगले तीन से चार साल में भारत में आईफोन के प्रोडक्शन का विस्तार तेजी से करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है.
एप्पल के विस्तार से बने रोजगार के नए अवसर
यह महत्वपूर्ण है कि जहां एक तरफ एप्पल भारत में अपने मोबाइल हैंडसेट बिजनेस का तेजी से विस्तार कर रही है, वहीं चीन के बाजार पर एप्पल की निर्भरता भी घटती जा रही है.

PM मोदी ने इंटरव्यू में कहा था यह
पीएम ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "आज देखिए भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ रहा है... हमने स्पेस को ओपन कर दिया है. स्पेस में इतने स्टार्टअप आए हैं कि सारे स्टार्टअप टेक्नोलॉजी को लीड कर रहे हैं. हम मोबाइल फोन इंपोर्टर थे. आज हम दुनिया में मोबाइल फोन के दूसरे सबसे बड़े निर्माता हैं. हम दुनिया के अंदर आईफोन एक्सपोर्ट कर रहे हैं. दुनिया में 7 में से 1 आईफोन हमारे यहां बनता है. गुजरात में मेरा जो डायमंड का अनुभव रहा है, आज दुनिया में 10 में से 8 डायमंड वो होते हैं, जिसमें किसी न किसी हिंदुस्तानी का हाथ लगा होता है.
ये भी पढ़ें :
* एक्सप्लेनर : 1300 आइलैंड, 'सिंगापुर' प्लान! क्या है वह मिशन जिस पर पीएम मोदी चुपचाप कर रहे काम
* नोबेल विजेता प्रोफेसर को मैंने फोन दिखाया तो वे हैरान रह गए... PM मोदी ने सुनाया भारत की डिजिटल क्रांति का किस्सा
* "ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की जरूरत, प्रमोशन को टारगेट नहीं बनाया जा सकता" : NDTV से बोले PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं