विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2018

सभी प्रधानमंत्रियों से बातचीत को तैयार, लेकिन हमारे PM आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे : मंत्री

विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने कहा कि भारत “सभी प्रधानमंत्रियों” से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के प्रधानमंत्री आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे. 

सभी प्रधानमंत्रियों से बातचीत को तैयार, लेकिन हमारे PM आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे : मंत्री
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
  • भारत सभी प्रधानमंत्रियों से बातचीत को तैयार : अकबर
  • 'हमारे PM आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे'
  • 'पाकिस्तान के साथ बातचीत शांति के माहौल में ही संभव है'
नई दिल्ली: विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने कहा कि भारत “सभी प्रधानमंत्रियों” से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के प्रधानमंत्री आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत शांति के माहौल में ही संभव है. मापुसा में ‘21वीं सदी के लिए भारत की विदेश नीति’ पर बातचीत के दौरान अकबर ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेंगे.’’    

यह भी पढ़ें:  कुलभूषण जाधव की सजा को लेकर पाकिस्‍तान में इमरान खान की नई सरकार ने दिया ये बयान

उन्होंने कहा पाकिस्तान को अपने ‘महान दोस्त’ चीन से सीखना चाहिए कि उसके और भारत के बीच तमाम मतभेदों के बावजूद इतने सालों में ‘‘दोनों तरफ से एक भी गोली नहीं चली.” वहीं, आतंकवाद के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी होती है कि लोग आतंकवाद के खतरे को कैसे भुला सकते हैं और खासकर वे लोग जो 9/11 के समय अमेरिका में रह रहे थे.

VIDEO: मिशन 2019: नए दौर में सुधरेंगे भारत-पाक रिश्‍ते?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, India On Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com