Independence Day 2020: दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से लगातार 7वीं बार ध्वजारोहण किया और राष्ट्र को संबोधित किया. प्रधानमंत्री आज (शनिवार) सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर लाल किले के लाहौरी गेट पर पहुंचे. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव डॉक्टर अजय कुमार ने उनकी अगवानी की. इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम संबोधन दिया. राष्ट्रपति ने सबसे पहले हिंदी और फिर अंग्रेजी में देश को संबोधित किया. इस साल कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Independence Day 2020, 74th Independence Day, Independence Day