शैल कंपनियों की आड़ लेकर करोड़ों रुपये का घपला करने के आरोप में चीन के नागरिकों, कंपनियों और उनके भारतीय सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. विभाग ने दिल्ली ,ग़ाज़ियाबाद और गुरुग्राम में 21 जगहों पर मंगलवार को छापेमारी की. आरोप है कि कुछ भारतीयों की मदद से इन चीनी नागरिकों ने कई शैल कंपनियों का गठन कर हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के जरिए करोड़ रुपये के अवैध ट्रांजेक्शन किए थे. आयकर विभाग (Income tax department ) के मुताबिक इस छापेमारी को एक सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया.
सूचना में विभाग को पता चला था कि कुछ चीनी नागरिक और उनके भारतीय सहयोगी शैल कंपनियों की मदद से मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेन देन में शामिल हैं. बाद में जांच के दौरान पता चला कि चीनी नागरिकों के जाली कंपनियों में 40 से ज्यादा बैंक खाते हैं. इन बैंक खातों की मदद से 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के गैरकानूनी लेन देन किए गए हैं. वहीं चीन की कंपनी की नियंत्रित एक कंपनी भारत में रिटेल कारोबार को खोलने के लिए शैल कंपनियों से 100 करोड़ रुपये का बोगस एडवांस भी ले चुकी है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
तलाशी अभियान में विभाग को हवाला से जुड़े दस्तावेज और गैरकानूनी गतिविधियों में बैंक कर्मचारियों, सीए के शामिल होने से जुड़े सबूत भी मिले हैं. इस मामले में चीन के एक नागरिक लुओ संग को पकड़ा गया जो भारत में चार्ली पंग के नाम से रह रहा था,उसके पास से मणिपुर के पते से बने हुआ एक फ़र्ज़ी भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुआ है. उसके फ़र्ज़ी नामों से 8 से 10 बैंक एकाउंट हैं,वो कई चाइनीज़ कंपनियों के लिए भारत में हवाला का ऑपेरशन देखता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं