पिछले 24 घंटों के दौरान हिन्दुस्तान में 24,248 नए COVID-19 मामले सामने आने के साथ ही देश में कुल मरीज़ों का आंकड़ा सात लाख के बेहद करीब पहुंच गया है. कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 6,97,413 पुष्ट मामलों के साथ रूस को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनियाभर में तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है. पिछले 24 घंटों में 425 मरीज़़ों ने जान गंवाई है, जिसके साथ मरने वालों का कुल आंकड़ा 19693 हो गया है. देशभर में कुल 6,97,415 पॉज़िटिव मामलों में से 2,53,287 सक्रिय मामले हैं.
देश में लगातार चौथे दिन संक्रमण के 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. वहीं, वायरस के प्रसार को काबू करने के मद्देनजर असम और कर्नाटक जैसे राज्य चुनिंदा जगहों पर लॉकडाउन के साथ ही प्रतिबंधों को सख्ती से लागू कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है थी. रविवार को पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतक संख्या 19,268 हो गई थी.
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच असम के दीमा हसाओ जिले में सोमवार से दो हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जाएगा. कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के बाद दीमा हसाओ राज्य का दूसरा जिला है जहां पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा रहा है. कामरूप मेट्रोपोलिटन में 28 जून से 12 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन है. इसमें मुख्य रूप से गुवाहाटी शहर आता है. वहीं, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु शहर और उपनगरीय इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रविवार को लागू किये गए संपूर्ण लॉकडाउन को लोगों ने पूरा समर्थन दिया और इस दौरान यहां सड़कें सूनी रही . यदि कोई और अधिसूचना न जारी की गई तो पूर्ण लॉकडाउन 2 अगस्त तक हर रविवार लागू किया जाएगा. इस रविवार दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे और वाहन भी सड़कों से नदारद रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं