प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
- दिल्ली से सटे नोएडा में एक होर्डिंग्स की चपेट में आने से एक युवक की मौत. दिल्ली में बारिश और आंधी की वजह से मरने की संख्या दो हो गई है.
- मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में उत्तर-भारत में मौसम के खराब रहने की चेतावनी जारी की है. खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में मौसम सबसे खराब रह सकता है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सचेत रहने को कहा है.
- रविवार को आई तेज आंधी की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आने वाली 40 से ज्यादा विमानों को डायवर्ट किया गया. कई विमानों को तो वापस भी भेजा गया.
- तेज आंधी की वजह से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी कुछ समय की रोकी गई. इसके साथ ही कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही.
- शाम करीब चार बजे एकाएक दिल्ली और एनसीआर में अंधेरी छा गया. इसके कुछ समय बाद ही तेज हवाएं और बूंदाबूदी शुरू हो गई. इसके बाद कई इलाकों में तेज हवाएं चली. कई जगहों पर पेड़ टूटने की घटना सामने आई है.
- धूलभरी आंधी की वजह से दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में हो रहे सीएम अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में बाधा आई.
- मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर और आसपास के राज्यों में हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाके में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा.
- पिछले सप्ताह ही देश के 13 राज्यों में मौसम विभाग ने तूफान आने की चेतावनी जारी की थी. इस दौरान कई राज्यों में पेड़ गिरने और आंधी की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो थी.
- मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई राज्यों में स्कूल को बंद किया गया था. हालांकि तूफान का असर कम था.
- महीनें की शुरुआत में आए तूफान में उत्तर-प्रदेश और आसपास के इलाके में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे. जबकि इस तूफान में कई लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Thunderstorm