विज्ञापन

आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच भट्ठी की तरह तप रहे देश के 29 शहर, 47 डिग्री पहुंच गया पारा, कहां-कितना तापमान? देखिए

Weather Temperature Today: भारत मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 46.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का ही जैसलमेर शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि फलोदी 46 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा.

आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच भट्ठी की तरह तप रहे देश के 29 शहर, 47 डिग्री पहुंच गया पारा, कहां-कितना तापमान? देखिए
weather today temperature
  • रविवार को देश के 29 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है
  • राजस्थान के बाड़मेर में सबसे अधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है
  • अगले कुछ दिनों में पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में हीट वेव चलने की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

जहां एक और दिल्ली-यूपी,हिमाचल-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज से मौसम पलटी मारने वाला है तो वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं जहां गर्मी लोगों के कड़े इम्तिहान ले रही है. रविवार को देश के 29 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के बाड़मेर में दर्ज किया गया जहां पारा बढ़कर 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

जैसलमेर और फलोदी में बरस रही आग 

भारत मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 46.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का ही जैसलमेर शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि फलोदी 46 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा. रविवार को 11 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया. 

कहां-कितना तापमान?

राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान  रविवार को 42℃ और उससे ऊपर रहा. जबकि हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, कोंकण और गोवा और पश्चिम बिहार के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 34-42℃ की सीमा में रिकॉर्ड किया गया.  

भारत मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में निम्नलिखित राज्यों में Heat Wave चलने की संभावना है:

11 से 14 मई 2026 : पश्चिमी राजस्थान और गुजरात
11 से 13 मई 2026 : पूर्वी राजस्थान
12 से 14 मई 2026 : पश्चिमी मध्य प्रदेश

Latest and Breaking News on NDTV

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मई और जून महीने में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है. इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा हीटवेव चलने का पूर्वानुमान है.आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 Heat Wave Days रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन इस साल भारत मौसम विभाग  दी है कि Heat Wave वाले दिनों की संख्या May और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहेगी.

यहां बारिश-आंधी के संकेत 

फिलहाल अगले कुछ दिनों के दौरान देश के कुछ राज्यों में गर्मी से राहत की उम्मीद है. भारत मौसम विभाग ने रविवार को कहा,"11 से 14 मई, 2026 के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है.जम्मू और कश्मीर, लद्दाख में 11 और 12 मई को; हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है.अगले 6 दिनों तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है.अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में खराब रहेगा मौसम, चार धाम तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह; बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें-  गर्मी होगी छूमंतर! अगले तीन दिन आंधी के साथ आ रही बारिश, दिल्ली-UP और पहाड़ी इलाकों में भी मौसम मारेगा पलटी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com