खड़गपुर आईआईटी छात्र की मौत आत्महत्या नहीं थी, सूत्र ऐसा दावा कर रहे हैं. सूत्र के मुताबिक, फ़ैजान की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा ख़ुलासा हुआ है. जांच में ऐसे चोट के निशान नजर आए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि फ़ैजान के माता-पिता ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर दी थी. आईआईटी खड़गपुर ने इसे आत्महत्या बताया था.
हाईकोर्ट ने फिर से पोस्टमॉर्टम के आदेश दिए थे. कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी से पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिये. एक्सपर्ट कमेटी ने पिछली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए. पिछले महीने फ़ैजान के शव को कब्र से निकाल कर कोलकाता लाया गया था. केस में आईआईटी खरगपुर के रवैये को लेकर हाईकोर्ट ने फटकार लगाई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मामले को खराब ढंग से निपटाने के लिए आईआईटी खड़गपुर की जमकर खिंचाई की थी. फैजान अहमद के माता-पिता ने भी इंजीनियरिंग के छात्र की मौत को छुपाने का आरोप लगाया था. उच्च न्यायालय ने शव को कब्र से बाहर निकालने का आदेश पारित करते हुए कहा था कि एक दूसरा पोस्टमॉर्टम "सच्चाई तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक" था.
फैजान अहमद के परिवार ने अदालत को बताया था कि वह रैगिंग का शिकार था और आईआईटी-खड़गपुर के प्रबंधन ने उसकी शिकायतों को अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा, "यह हत्या का एक स्पष्ट मामला था." उच्च न्यायालय ने पहले इस मामले में पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित आईआईटी-खड़गपुर के निदेशक को भी फटकार लगाई थी.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं