अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका जहां उसके हित में है वहां चीन के साथ सहयोग करेगा, लेकिन यदि वाशिंगटन और उसके सहयोगियों के हितों को ठेस पहुंचाई गई या नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को खतरा पैदा किया गया है तो वह बीजिंग के समक्ष चुनौती पेश करेगा.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनका देश और भारत ‘‘एक समान विचारधारा वाले हैं.'' शेरमन के साथ ‘यूएसआईबीसी इंडिया आइडियाज समिट' के एक सत्र में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत न केवल दो संबंधित देशों के लिए बल्कि एक स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के साथ अपने संबंधों को सर्वोपरि मानता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सत्र में अपने संबोधन में शेरमन ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी दोनों देशों, हिंद-प्रशांत और दुनिया के लिए ‘‘अपरिहार्य'' है. हिंद-प्रशांत पर यह टिप्पणी क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच आई है. उन्होंने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्य भारत-अमेरिका संबंधों का आधार हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था के आधार पर हिंद-प्रशांत गठबंधनों और साझेदारी का एक मजबूत नेटवर्क बनाया है. उन्होंने कहा कि इसे कायम रखने के लिए अमेरिका-भारत की साझेदारी जरूरी है. शेरमन ने कहा, ‘‘पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) के बारे में हम स्पष्ट हैं, हम प्रतिस्पर्धा करने और जोरदार प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं. हम चीन के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे जहां हमें करना चाहिए, जहां हमारे हित में हैं हम चीन के साथ सहयोग करेंगे. मुझे यकीन है कि भारत के लिए भी यही सच है.''
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमेरिका और भारत उस संबंध में समान विचारधारा वाले हैं.'' यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) शिखर सम्मेलन में, श्रृंगला ने कहा कि यह मानने का हर कारण है कि आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध और अधिक ऊंचाई तक पहुंचेंगे क्योंकि वे कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया, खासकर अफगानिस्तान में तेजी से हो रहे घटनाक्रम भारत और अमेरिका को जोड़े रखेंगे. श्रृंगला ने कहा, ‘‘हमारी यह सुनिश्चित करने की दृढ़ इच्छा है कि हम दोनों दक्षिण एशिया और उसके बाहर शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करें.''
उन्होंने कहा कि भारत न केवल अपने-अपने देशों के लिए बल्कि एक स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र और एक शांतिपूर्ण और समृद्ध विश्व सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के साथ अपने संबंधों को सबसे महत्वपूर्ण मानता है. शेरमन ने कहा कि कोविड महामारी को समाप्त करना, जलवायु संकट का मुकाबला करना, साइबर अपराध और आतंकवाद को रोकना और ऐसी सभी चुनौतियों को हल करने के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग की आवश्यकता है. उन्होंने टीका निर्यात फिर से शुरू करने के भारत के फैसले की भी सराहना की.
यह भी पढ़ेंः
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं