विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2019

इस आईएएस अधिकारी पर लगा दो शादियां करने का आरोप, निलंबित किया गया

गुजरात सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी गौरव दहिया को दो शादियां करने और धोखाधड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया

इस आईएएस अधिकारी पर लगा दो शादियां करने का आरोप, निलंबित किया गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
अहमदाबाद:

गुजरात सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी गौरव दहिया को दो शादियां करने और धोखाधड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया. दिल्ली की एक महिला ने उन पर ये आरोप लगाए थे. राज्य सरकार ने यहां जारी बयान में कहा कि इन आरोपों को लेकर दहिया को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. मुख्य सचिव जेएन सिंह ने कहा, 'जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने आज गौरव दहिया को निलंबित कर दिया है.' 

भारत के सपनों को पंख लगाते हुए चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है 'चंद्रयान-2'

साल 2010 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी दहिया पर दो शादियां करने और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए पिछले महीने प्रधान सचिव सुनयना तोमर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी. दहिया जांच समिति के सामने दो बार पेश हुए और खुद का बचाव करते हुए कहा कि महिला उन्हें फंसा रही है. गांधीनगर पुलिस महिला की शिकायत मिलने के बाद इस मामले की अलग से जांच कर रही है. 

'मैन वर्सेज वाइल्ड' कार्यक्रम को लेकर सीताराम येचुरी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-मौज मस्ती से नहीं निकलेगा अर्थव्यवस्था का हल

दहिया को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने अब तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है. निलंबित आईएएस अधिकारी दहिया ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला ने 'हनी ट्रैप' से उन्हें फंसाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

Video: यूपी के इस IAS अधिकारी को पसंद है शीर्षासन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaurav Dahiya, IAS Officer Gaurav Dahiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com