विज्ञापन

रेप, कत्ल, चोरी के बाद भी बेफिक्री... IRS अफसर की बेटी की मौत के आरोपी राहुल को नहीं कोई अफसोस

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल मीणा के बयान और व्यवहार ने पुलिस को चौंका दिया है. आरोपी ने कबूल किया कि वह पैसे चुराने के इरादे से आया था और हत्या पर उसे कोई पछतावा नहीं है. वारदात के बाद भी उसका रवैया पूरी तरह बेफिक्र रहा.

रेप, कत्ल, चोरी के बाद भी बेफिक्री... IRS अफसर की बेटी की मौत के आरोपी राहुल को नहीं कोई अफसोस
  • दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा ने लापरवाह व्यवहार दिखाया.
  • आरोपी ने बताया कि वह पैसे और गहने चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था, हत्या अनजाने में हुई.
  • राहुल मीणा ने कहा कि परिवार के साथ काम कर रहा था और उन्हें भगवान जैसा मानता था, पर पैसे चाहिए थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या के मामले में जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी राहुल मीणा ने गिरफ्तारी के बाद असामान्य रूप से शांत व्यवहार दिखाया और पूछताछ में किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या के बाद घर के भीतर फर्श पर हर जगह खून के धब्बे थे, जिससे वारदात की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसके बावजूद आरोपी बेहद सामान्य अंदाज में बिल्डिंग से बाहर निकल गया. जांच में सामने आया है कि सब कुछ सामान्य दिखाने के लिए उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ किया और फोन पर बात करने का नाटक करता हुआ बाहर चला गया.

पूछताछ में चौंकाने वाले बयान

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी का रवैया बेहद लापरवाह रहा. सामान्य तौर पर जघन्य अपराध के बाद आरोपी में घबराहट, बेचैनी या पश्चाताप दिखता है, लेकिन इस मामले में आरोपी ने कहा, 'चोरी करने का अफसोस नहीं है, पर मरना नहीं चाहिए था… हो गया.'

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- सिर पर लैंप मारी, बेहोश लड़की से किया रेप, घसीटकर ले गया...IRS की बेटी से दरिंदगी की कहानी सुन कांप उठेंगे

पुलिस ने जब उससे पूछा कि क्या उसे अपने किए का डर नहीं है, तो उसने जवाब दिया, 'मैं पैसे लेने के इरादे से आया था, मुझे किसी भी हाल में पैसे चाहिए थे.'

परिवार से जुड़े रहने के बावजूद वारदात

आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह मृतका के परिवार के साथ 7–8 महीनों से काम कर रहा था. जब उससे पूछा गया कि क्या उसे उनके लिए बुरा नहीं लगा, तो उसने कहा, 'वो लोग मेरे लिए भगवान जैसे थे, बहुत अच्छे थे… लेकिन मुझे पैसे चाहिए थे.'

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को पहले से अंदेशा था कि चोरी के बाद वह पकड़ा जाएगा, लेकिन उसने यह सोचकर वारदात की कि कम से कम पैसे उसके परिवार तक पहुंच जाएंगे.

लड़की को सिर पर लैंप मार किया बेहोश

बता दें कि घर में पीड़िता जिस जगह पर मौजूद थी, वहां तक पहुंचने के लिए चार लॉक खोलने होते हैं, जिनमें से तीन में पासकोड थे. लेकिन आरोपी ने हर एक सुरक्षा घेरे को पार कर लिया. वह छत पर बने उसे स्टडी रूम में पहुंचा जहां अधिकारी की बेटी यूपीएससी की तैयारी कर  रही थी. अधिकारी अपनी पत्नी के साथ जिम गए हुए थे तो घर में कोई था भी नहीं.1 घंटे तक वह उनके घर में रुका रहा. उनसे पहले तो लड़की से पैसे मांगे. जब उसने मना किया को आरोपी ने उसके सिर पर लैंप जैसी भारी चीज मार दी. खून बहते ही वह बेहोश हो गई. उसने गला घोंटकर बेहोश लड़की के साथ रेप किया. फिर से सीढ़ियों से घसीटकर रूम में ले गया और उसके खून से सनी उंगलियों से लॉकर खोलने की कोशिश की. लेकिन बायोमेट्रिक्स ने काम नहीं किया. हो सकता है कि बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन रुकने की वजह से या फिर ब्लड स्पॉट की वजह से उसकी उंगलियों के निशान मैच नहीं हुए होंगे. पुलिस को शक है कि तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी. 

यह भी पढ़ें- IRS Daughter Murder: राहुल मीणा बोला-''दीदी पैसे दे देतीं, तो ऐसा न होता'', चार द‍िन र‍िमांड पर लेगी पुल‍िस

हत्या कैसे हुई?

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पैसे और गहने चुराने के इरादे से घर में दाखिल हुआ था. इसी दौरान पीड़िता ने शोर मचाया और उसे रोकने की कोशिश की.

आरोपी के अनुसार, 'दीदी चिल्लाने लगीं, तो मैंने लैंप से वार किया… वो बेहोश हो गईं.' इसके बाद उसने बार‑बार यही कहा कि वह मारना नहीं चाहता था और यह सब 'यूं ही हो गया.' आरोपी ने यह भी कहा कि अगर उस समय पैसा मिल गया होता, तो यह वारदात नहीं होती.

जिसे आंटी कहा, उसकी बेटी के किया रेप

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जब जांचकर्ताओं ने आरोपी राहुल मीणा से पूछा कि उसने ये सब क्यों किया तो उसने कहा, 'बस यूं ही हो गया.' जिस आईआरएस अधिकारी के परिवार ने उसके साथ अच्छा व्यवहार किया, उसे 20 हजार रुपये सैलरी के अलावा बोनस भी दिया, उनकी बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी कर उसने हाउस हेल्प पर से विश्वास ही हिला दिया है. पुलिस सूत्रों ने आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अधिकारी की पत्नी को वह आंटी कहता था. घर में घुसने के लिए उसने उनके नाम का ही इस्तेमाल किया. उसने कहा कि आंटी ने पैसे देने के लिए बुलाया था. 

आरोपी को साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. पुलिस पूरे घटनाक्रम को एक बार फिर समझने की कोशिश कर रही है. इसके लिए फोरेंसिक और डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराध के पीछे क्या मकसद था, इसका पता लगाया जा सके. दिल्ली के पॉश इलाके में हुई इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है. 

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि आरोपी की यह भावनाहीन और सामान्य प्रतिक्रिया जांच एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. पुलिस मनोवैज्ञानिक पहलू से भी आरोपी के व्यवहार का विश्लेषण कर रही है. फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com