एक तरफ जहां क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पीएसएल से दिन प्रतिदिन नए बवाल निकलकर सामने आ रहे हैं. टूर्नामेंट का एक मुकाबला बीते गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को इस्लामाबाद यूनाइटेड और रावलपिंडी पिंडीज के बीच कराची में खेला गया. जहां पाकिस्तान के दो वरिष्ठ खिलाड़ी आमने-सामने आ गए. ये दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) और मौजूदा ऑलराउंडर फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) हैं. सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह बीच मैदान में अपशब्दों का इस्तेमाल करके बुरी तरफ से झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
आमिर ने उकसाया तो राणा दिखाने लगे बल्ला
हद्द तो तब हो गई जब आमिर के उकसाने के बाद राणा बीच मैदान में उनको बल्ला दिखाने लगे. यह हैरान कर देने वाला वाक्या इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला. मोहम्मद आमिर पारी का 17वां ओवर डाल रहे थे. वहीं बल्लेबाजी के लिए राणा तैयार थे. आमिर ने यहां ओवर की तीसरी गेंद चालाकी से डाली. जहां गेंद पर अपर कट शॉट लगाने के प्रयास में राणा उनकी चगुंल में फंस गए. जिसके बाद हुंकार भरते हुए आमिर ने उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया. इस दौरान उन्हें कुछ बुदबुदाते हुए भी पाया गया.
THINGS HEAT UP BETWEEN FAHEEM & AMIR ON THE FIELD. 🔥 pic.twitter.com/tvb03b7d4P
— Salman. (@TsMeSalman1_) April 23, 2026
यही बात राणा को नागवार गुजर गई. उन्होंने भी ना आव देखा ना ताव और बल्ला लेकर आमिर से भिड़ंने बीच मैदान में पहुंच गए. हालांकि, बात बढ़ती उससे पहले साथी खिलाड़ियों ने बीच बचाव करते हुए मामले को संभाल लिया. मगर जबतक बात शांत होती, तबतक मामला काफी बढ़ चुका था.
दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन
बात करें इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में तो मोहम्मद आमिर अपनी टीम की तरफ से दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. वहीं राणा का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा. बल्लेबाजी के दौरान अपनी टीम की तरफ से वह केवल 12 गेंदों में 11 रनों का ही योगदान दे पाए, जबकि गेंदबाजी के दौरान उन्हें एक भी सफलता हाथ नहीं लगी.
रावलपिंडी पिंडीज को मिली जीत
इस मुकाबले में रावलपिंडी पिंडीज की टीम 11 गेंद शेष रहते छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. कराची में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 20 ओवरों में 137 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए रावलपिंडी पिंडीज की टीम ने इसे 18.1 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. पारी का आगाज करते हुए कैप्टन मोहम्मद रिजवान ने 38 गेंद में 45 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा कामरान गुलाम ने 30 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- एक युग का होने वाला है अंत, न्यूजीलैंड की दिग्गज ने बताया यह टूर्नामेंट होगा उनके करियर का आखिरी मुकाबला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं